टी20 वर्ल्ड कप के 5 अटूट रिकॉर्ड, एक का तोड़ पाना बल्लेबाजों के लिए है सिर्फ सपना

Published : Feb 06, 2026, 01:28 PM IST

T20 World Cup 5 Ubreakable Record: टी20 वर्ल्ड कप का बिगुल बजने में अब 24 घंटे से भी कम का समय रह गया है। पहली बार 2007 में इसकी शुरुआत हुई थी, तब से कई अटूट रिकॉर्ड बनाए गए। आइए 5 सबसे भयानक रिकॉर्ड देखते हैं, जिनका टूटना मुश्किल है। 

PREV
15
युवराज सिंह का सबसे तेज फिफ्टी

सूची में पहले नंबर पर टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह का सबसे तेज फिफ्टी है। साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया था। अब तक कई सीजन खेले जा चुके हैं, लेकिन कोई भी बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब नहीं हुए हैं। हालांकि, कई ने प्रयास किए हैं, मगर 11 गेंदों पर शतक नहीं जड़ पाए हैं। आगे भी इसका टूटना आसान नहीं है।

25
युवराज सिंह के 6 गेंद पर 6 छक्के

दूसरे नंबर पर भी युवराज सिंह का ही 6 गेंदों पर 6 छक्के वाला रिकॉर्ड आता है, जिसका तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ ही 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़े थे और नया इतिहास लिख दिया था। अभी तक (2024 टी20 वर्ल्ड कप) कोई भी दुनिया का बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका है।

35
लॉकी फर्गुसन के 4 मेडन ओवर

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्गुसन का नाम आता है, जिन्होंने एक अद्भुत रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप में बनाया है। साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ ऐसा अद्भुत कारनामा करके दिखाया था। उन्होंने 4 ओवर अपने पूरे स्पेल में डाले और 1 भी रन नहीं दिया था। इसके अलावा 3 बल्लेबाजों को भी अपने जाल में फंसाया था। इस रिकॉर्ड का टूटना लगभग नामुमकिन जैसा ही है।

45
क्रिस गेल का सबसे तेज शतक

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे अटूट रिकॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का सबसे तेज शतक भी आता है। गेल ने साल 2016 वर्ल्ड कप में सिर्फ 47 गेंदों पर ही शतक ठोक दिया था, उसी साल उनकी टीम चैंपियन बनी थी। जब बात टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक की आती है, तब फूल मेंबर्स बल्लेबाजों के लिए इतना फास्ट शतक जड़ना आसान नहीं है।

55
श्रीलंका की सबसे बड़ी जीत

इस सूची में पांचवें नंबर पर श्रीलंका की सबसे बड़ी जीत दर्ज है। 2007 टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम ने केन्या के खिलाफ 172 रनों से जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करके इस टीम ने 20 ओवर में 260/6 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया था, जिसके जवाब में पूरी केन्या की टीम 100 रनों के भीतर ढेर हो गई थी। इस रिकॉर्ड का टूटना नामुमकिन जैसा है।

Read more Photos on

Recommended Stories