T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद BCCI का बड़ा ऐलान, टीम इंडिया की जर्सी पर अब कुछ नया दिखेगा...

Published : Mar 09, 2026, 08:45 AM IST
Team india T20 World cup 2026 winning moment photo

सार

भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराकर तीसरा T20 वर्ल्ड कप 2026 जीता। इस जीत के बाद टीम इंडिया की जर्सी पर अब 3 सितारे होंगे। जसप्रीत बुमराह 'प्लेयर ऑफ द मैच' और संजू सैमसन 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बने।

नई दिल्लीः T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया की जर्सी में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब जर्सी पर BCCI के लोगो के ऊपर तीन सितारे नज़र आएंगे। अब तक जर्सी पर दो सितारे थे, जो भारत की पिछली दो वर्ल्ड कप जीतों की निशानी थे। इस बार की जीत के साथ ही तीसरा सितारा भी जोड़ दिया गया है। BCCI ने एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है।

 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए रोमांचक फाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर अपना तीसरा T20 वर्ल्ड कप खिताब जीता। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए, जो वर्ल्ड कप फाइनल का रिकॉर्ड स्कोर है। भारतीय पारी की नींव संजू सैमसन के तूफानी प्रदर्शन ने रखी। उन्होंने सिर्फ 46 गेंदों में 5 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 89 रन बनाए और 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' चुने गए। ओपनर अभिषेक शर्मा (52) और ईशान किशन (54) ने भी शानदार हाफ-सेंचुरी लगाई। आखिर के ओवरों में शिवम दुबे की विस्फोटक बैटिंग (8 गेंदों में 26* रन) ने भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचाया।

जवाब में, न्यूज़ीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाज़ी के सामने टिक नहीं पाई और 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट झटके और उन्हें 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' चुना गया। अक्षर पटेल ने भी तीन विकेट लेकर न्यूज़ीलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस जीत के साथ ही भारत T20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली पहली टीम बन गई है। साथ ही, अपनी धरती पर वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश होने का गौरव भी हासिल किया। 2007 और 2024 की जीतों के बाद यह तीसरा खिताब अब भारतीय जर्सी पर तीसरे सितारे के रूप में चमक रहा है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Shreyas Iyer News: चहल टीम में फिर भी नहीं दी गेंदबाज़ी, हार के बाद कप्तानी पर उठे सवाल
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल