रोहित शर्मा के ऊपर लग चुका है 'बीफ' खाने का आरोप, रेस्टोरेंट बिल ने सोशल मीडिया पर मचाई थी सनसनी, जानें इसके पीछे की पूरी सच्चाई?

Published : Mar 03, 2025, 02:33 PM ISTUpdated : Mar 03, 2025, 02:34 PM IST
Rohit Sharma

सार

Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर इस समय सुखियों में है और इसके पीछे की मुख्य वजह कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद के द्वारा उनके ऊपर की गई अजीब भाषा का प्रयोग हेयर। इससे पहले भी नॉनवेज खाने को लेकर रोहित विवाद में आए थे। 

Rohit Sharma eating beef controversy in Australia: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस समय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। आपके दिमाग में यह सुनकर ख्याल आया होगा, कि इसके पीछे की वजह चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में मिली लगातार तीसरी जीत है। लेकिन, ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी की नेशनल प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने रोहित को 'मोटा' बोल दिया, जिसके बाद मीडिया में चारों ओर यह खबर आग की तरह फैल गईं। बीजेपी पार्टी ने उसे बॉडी शेमिंग बता दिया। सभी लोग शमा के पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पोस्ट डिलीट करने को कहा है। इसी बीच आईए हम आपको रोहित से जुड़े एक और पुराने विवाद के बारे में बताते हैं, जिसने काफी बखेड़ा खड़ा कर दिया था।

रोहित शर्मा के ऊपर जब नॉनवेज खाने का लगा था आरोप

साल 2021 में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई हुई थी, जहां रोहित शर्मा भी टीम के साथ गए थे। वहां जाकर उन्होंने एक रेस्टोरेंट में टीम के कुछ सदस्यों के साथ खाना खाया था। जिसके बाद रेस्टोरेंट से मिले बिल को किसी ने तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उस बिल में नॉनवेज आईटम का जिक्र भी किया हुआ था। फिर क्या, तुरंत कीबोर्ड सेनानी उनके पीछे पड़ गए और दावा किया जाने लगा, कि उन्होंने नॉनवेज खाया है। इस बिल में बीफ और पोर्क जैसी चीजों का भी वर्णन था। हालांकि, इस मामले में किसी तरह की कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई थीं।

'वो मोटे हैं...' रोहित शर्मा पर कांग्रेस नेता का तंज, बीजेपी ने याद दिलाई 90 चुनावी हार

शुद्ध शाकाहारी होने का दावा कई बार कर चुके हैं रोहित शर्मा

30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर जिले के बांसोड गांव में जन्में रोहित शर्मा शुद्ध शाकाहारी बताए जाते हैं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस मामले पर बात भी की थी। रोहित ने बताया था, कि वह पूरी तरह से शाकाहारी भोजन करना पसंद करते हैं। भारतीय कप्तान रोहित को दाल और चावल खाना काफी पसंद है, जिसका जिक्र कई बार उन्होंने इंटरव्यू में किया है। हालांकि , कई रिपोर्ट्स में यह दावे किए जाते हैं कि वह नॉनवेज नहीं खाते हैं लेकिन अंडे का सेवन करते हैं। अब इसमें कितनी सच्चाई है, इसका जवाब तो रोहित को ही पता होगा।

रोहित शर्मा के फैट पर हंगामा, कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने डिलीट कर दी पोस्ट

 

PREV

Recommended Stories

IND vs PAK: टीम इंडिया की हार में ये 5 खिलाड़ी बने विलेन
IND U19 vs PAK U19: फाइनल में टीम इंडिया की बड़ी हार, पाकिस्तान ने जीता एशिया कप का खिताब