Champions Trophy 2025: ट्रॉफी जीतने दुबई रवाना हुई टीम इंडिया, रोहित-विराट के साथ दिखे सभी खिलाड़ी, देखें VIDEO

Published : Feb 15, 2025, 05:26 PM IST
team india left dubai

सार

Champions Trophy 2025: भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दुबई रवाना हो चुकी है। मुंबई एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के साथ-साथ हेड कोच गौतम गंभीर और सभी सपोर्ट स्टाफ भी नजर आए। आईए वीडियो पर एक नजर डालते हैं। 

Team India left fo Dubai for Champions Trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने वाली है। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम शनिवार को दुबई रवाना हो चुकी है। टीम इंडिया को अपने सभी मुकाबले दुबई स्टेडियम में ही खेलने हैं। टीम इंडिया के पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ होने वाला है। उसके बाद 23 फरवरी को मेन इन ब्ल्यू की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी। फिर रोहित बिग्रेड ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी। इस बड़े टूर्नामेंट में जाने से भारत के सभी खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं। अब सभी सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भर चुके हैं।

चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने में लिए दुबई रवाना हुई टीम इंडिया

टीम इंडिया दुबई के लिए निकल चुकी है। इसका वीडियो एसियानेट न्यूज ने अपने यूट्यूब पर साझा किया है। इस वीडियो में भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ-साथ विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी दिखाई दिए। इसके अलावा टीम के बोलिंग कोच मोर्ने मॉर्कल और असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेशकाटे दिखाई दिए।

Champions Trophy Prize Money: विजेता टीम पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा, उपविजेता भी बनेगा करोड़पति, देखें प्राइज लिस्ट

कप्तान रोहित शर्मा भी विडियो में टीम के साथ आए नजर

भारतीय टीम का पहला बैच इस टूर्नामेंट के लिए निकल चुका है। जिसमें भारत के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी नजर आए। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा को फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ देखा गया। उनके साथ बैटिंग कोच सीतांशु कोटक भी दिखाई दे रहे थे। सभी ने चैंपियंस ट्रॉफी फतह करने के लिए दुबई उड़ान भर ली है। सभी लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दिखाई दे रही है।

ट्रैवलिंग को लेकर हाल ही में BCCI ने बनाए हैं कड़े नियम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ उनकी फैमिली ट्रैवलिंग नहीं कर रही है। थोड़े दिन पहले ही बीसीसीआई ने कुछ सख्त नियम बनाए हैं, जिसमें फैमिली को लेकर भी कई रूल्स बनाए गए थे। वहीं, नियम में बताया गया था कि सभी स्टाफ और खिलाड़ी एक साथ ही निकलेंगे। कोई भी अकेले यात्रा नहीं करेगा। जिसका असर मुंबई के क्षतपति एयरपोर्ट पर देखने को मिला।

ICC Champions Trophy 2025: समय से लेकर लाइव प्रसारण तक, यहां पढ़ें हरेक जानकारी?

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल