T20 World Cup 2024: विजय परेड के लिए सड़क पर उतरे लाखों लोग, एम्बुलेंस को दिया रास्ता, देखें वीडियो

Published : Jul 04, 2024, 07:54 PM ISTUpdated : Jul 04, 2024, 08:03 PM IST
Fans clear path for ambulance in Mumbai

सार

टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) जीतने वाली इंडियन टीम मुंबई में विक्ट्री परेड निकाल रही है। मरीन ड्राइव पर फैन्स ने एम्बुलेंस को रास्ता दिया है। 

मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) जीतकर आई टीम इंडिया गुरुवार शाम को मुंबई में विक्ट्री परेड निकाल रही है। परेड की शुरुआत मरीन ड्राइव पर हुई। मरीन ड्राइव पर लाखों की संख्या में लोग जीत के जश्न में शामिल होने के लिए आए हैं। खिलाड़ी परेड के लिए सजाए गए ओपन बस पर सवार हैं। वे लोगों को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिखा रहे हैं। 

सड़क पर ऐसा जन सैलाब उमड़ा कि पैर रखने की जगह नहीं है। इसी दौरान एक एम्बुलेंस आ गया। फैन्स ने ऐम्बुलेंस को रास्ता दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। लोग दिल जीतने वाले इस वीडियो को खूब देख रहे हैं और फैन्स की तारीफ कर रहे हैं।

 

 

मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक निकाली जा रही विक्ट्री परेड

टीम इंडिया की विक्ट्री परेड मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक निकाली जा रही है। पूरे रास्ते में लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। परेड पहले शाम 5 बजे शुरू होना था, लेकिन दिल्ली से खिलाड़ियों को मुंबई आने में देर हुई, जिससे परेड देर से शुरू हुआ।

 

 

वानखेड़े स्टेडियम पूरी तरह भरा

खिलाड़ियों को वानखेड़े स्टेडियम में सम्मानित किया जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम लोगों से पूरी तरह भर गया है। लोग भारतीय खिलाड़ियों के लिए नारे लगा रहे हैं। स्टैंड प्रशंसकों से खचाखच भरे हुए है। लोग कप्तान रोहित शर्मा और उनकी टीम के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Victory Parade LIVE: नरीमन प्वाइंट से शुरू हुई विक्ट्री परेड, टीम इंडिया ओपन बस पर है सवार, मुंबई की सड़कों पर टीम इंडिया का वेलकम करने उमड़ा जनसैलाब

टीम इंडिया से पीएम मोदी ने की मुलाकात

टीम इंडिया विशेष विमान से गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खिलाड़ियों से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब दो घंटा चली। इसके बाद खिलाड़ी मुंबई के लिए रवाना हुए। मुंबई में एयरपोर्ट से लेकर मरीन ड्राइव तक हजारों लोगों ने टीम इंडिया का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर टीम इंडिया को लेकर आए विमान को वाटर सैल्यूट दिया गया। 

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: मुंबई एयरपोर्ट पर टीम इंडिया को दिया गया वाटर सैल्यूट, जानें क्यों है यह खास, देखें वीडियो

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स