टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) जीतने वाली इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) मुंबई आ गई है। एयरपोर्ट पर उनका बेहद भव्य स्वागत किया गया। 

मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया। गुरुवार को टीम इंडिया (Indian Team) भारत आई। दिल्ली से लेकर मुंबई तक रोहित शर्मा और उनकी टीम का भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली में एयरपोर्ट से लेकर होटल तक टीम इंडिया का हजारों लोगों ने स्वागत किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारतीय खिलाड़ी विमान में सवार होकर मुंबई पहुंचे। मुंबई एयरपोर्ट पर भी उनके स्वागत के लिए खास इंतजाम किया गया। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने टीम इंडिया का उस खास अंदाज में स्वागत किया, जिस तरह का वेलकम बहुत कम देखने को मिलता है।

Scroll to load tweet…

मुंबई एयरपोर्ट पर टीम इंडिया को दिया गया वाटर सैल्यूट

मुंबई एयरपोर्ट पर टीम इंडिया को वाटर सैल्यूट दिया गया। रनवे पर विमान की लैंडिंग हुई। इसके बाद विमान टैक्सी वे की ओर बढ़ा। इस दौरान फायर ब्रिगेड के दो वाहन से पानी की तेज धारा छोड़ी गई। पानी की धारा से एक बड़ा पुल बना दिया गया। इस पुल के नीचे से टीम इंडिया को लेकर आया विमान गुजरा।

Scroll to load tweet…

मुंबई एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के विमान को बेहद खास अंदाज में रनवे से लाया गया। तीन वाहन विमान के आगे-आगे चल रहे थे। बीच वाले वाहन पर तिरंगा झंडा लहरा रहा था। एयरपोर्ट के अंदर सुरक्षा के बेहद सख्त इंतजाम थे। एयरपोर्ट में काम करने वाले कर्मचारी भी खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए जुटे हुए थे।

यह भी पढ़ें- Victory Parade LIVE: मुंबई की सड़कों पर टीम इंडिया का वेलकम करने उमड़ा जनसैलाब, बारिश भी फैंन्स को न रोक सकी

क्या होता है वाटर सैल्यूट?

वाटर सैल्यूट एक तरह का खास सम्मान है। यह विमान से जुड़ा हुआ है। भारतीय वायु सेना के बेड़े में जब कोई नया विमान शामिल होता है तो उसे वाटर सैल्यूट दिया जाता है। फ्रांस से जब राफेल विमान का पहला बैच भारत आया तो उन विमानों को वाटर सैल्यूट दिया गया था।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: BCCI ने पीएम नरेंद्र मोदी को भेंट की Namo 1 चैंपियंस जर्सी, तस्वीर वायरल