Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता खिताब, लिया 24 साल पुराना बदला

Published : Mar 09, 2025, 11:37 PM IST
ICC Champions Trophy 2025 Final

सार

Champions Trophy 2025 Final में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने इतिहास रचा। जानें, इस खास win का महत्व। 

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के फाइनल में भारत (India) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को चार विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की आतिशी बल्लेबाजी और शानदार 76 रनों ने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत और न्यूजीलैंड को फाइनल में शिकस्त के साथ ही भारत ने अपना 24 साल पुराना बदला भी ले लिया है।

न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर बदला 24 साल पुराना इतिहास बदला

दरअसल, आईसीसी के टाइटल को पिछले ढाई दशक बाद भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता है। फाइनल में आईसीसी के 25 सालों में हुए 3 मुकाबले में पहले के दो न्यूजीलैंड ने जीता था। चैंपियन्स ट्राफी 2025 से पहले न्यूजीलैंड (New Zealand) ने भारत को दो ICC टूर्नामेंट के फाइनल में हराया था। कीवी टीम ने 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी जिसे पहले ICC Knockout Cup कहा जाता था, में हराया था। इसके बाद 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) में भारत को हराकर खिताब जीता था। लेकिन इस बार टीम इंडिया ने पलटवार करते हुए न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर बदला पूरा किया और अपना तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता।

टीम इंडिया लगातार दूसरी बार बना ICC चैंपियन

आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 भारत के लिए बेहद खास जीत रही। यह इसलिए क्योंकि टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार ICC टूर्नामेंट जीता। पिछले साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) जीतने के बाद अब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भी अपने नाम किया।

भारत ने इससे पहले 2013 में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी जबकि 2002 में श्रीलंका (Sri Lanka) के साथ ट्रॉफी साझा की थी। इस बार टीम इंडिया ने खिताब पर पूरी तरह कब्जा जमाया और अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली।

 

PREV

Recommended Stories

रोहित-कोहली के फ्यूचर पर BCCI की नई प्लानिंग, 22 दिसंबर को होगा बड़ा फैसला
12 रन में आउट Surya! क्या ये फॉर्म टीम इंडिया को T20 WC 2026 में पड़ेगी महंगी?