वेस्टइंडीज के शे होप को बेहतरीन क्लासिक बल्लेबाज माना जाता है। वनडे में उनका औसत लाजवाब रहा है, यही वजह है कि कुछ लोग उन्हें मॉडर्न एरा के बेस्ट कैरिबियाई बल्लेबाज मान रहे हैं। लेकिन, जब आप उनकी पारी को गहराई से देखते हैं, तो एक चीज साफ नजर आती है। शे होप का बड़ा हिस्सा उन मैचों से आता है, जिनकी बॉलिंग कमजोर है। वनडे में उनके कई बड़े स्कोर अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड जैसी टीमों के खिलाफ आए हैं। इन मैचों में शानदार दिखते हैं। लॉन्ग इनिंग और बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। समस्या तब आती है जब इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें सामने आती हैं।