अंग्रेजों के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा 200+ का पहाड़ा पढ़ने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज

Published : Jun 10, 2025, 04:32 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने जा रही है। दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक यंग और धुरंधर बल्लेबाज हैं। आईए उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाए हैं।

PREV
17
भारत का इंग्लैंड दौरा

टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जा चुकी है, जहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम पूरी तरह से यंग है। टीम के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं हैं, क्योंकि दोनों ने रेड बॉल फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।

27
किसने बनाए सबसे ज्यादा दोहरे शतक

इसी बीच आज हम आपको उन 5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है।

37
1. यशस्वी जायसवाल

नंबर 1 पर बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम इस लिस्ट में शामिल है। इंग्लैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहद ही शानदार रहा है। साल 2024 में उन्होंने इंग्लैंड के सामने 2 दोहरे शतक लगाए हैं।

47
2. करुण नायर

दूसरे नंबर पर दाएं हाथ के बल्लेबाज करुण नायर का नाम सूची में आता है। साल 2016 में करुण ने इंग्लैंड के खिलाफ लाजवाब पारी खेली थी। उनके बल्ले से 303 रन आए थे। वो भारत के लिए तिहरा शतक भी लगा दिए।

57
3. विराट कोहली

तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है, जिन्होंने इंग्लेंड के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई है। साल 2016 में उन्होंने 235 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। वो इस टीम के खिलाफ 1 दोहरे शतक मारे हैं।

67
4. विनोद कांबली

इस सूची में चौथे नंबर पर विनोद कांबली ने अपना नाम दर्ज करवा रखा है। भारतीय पूर्व बल्लेबाज ने साल 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने अंग्रेजों के दांत खट्टे करते हुए 224 रनों की शानदार पारी खेली।

77
5. गुंडप्पा विश्वनाथ

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर गुंडप्पा विश्वनाथ का नाम आता है। उन्होंने साल 1982 में इस टीम के सामने 1 दोहरा शतक लगाया था। उनके बल्ले से 222 रनों की लाजवाब पारी निकली थी।

Read more Photos on

Recommended Stories