U19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने बनाया रनों का पहाड़, वैभव के साथ इन 5 क्रिकेटर्स ने किया धुंआ-धुंआ

Published : Feb 06, 2026, 06:52 PM IST
Vaibhav Suryavanshi Blasts Century

सार

U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 412 रनों का लक्ष्य दिया। वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली। आयुष म्हात्रे ने भी 53 रन बनाए।

हरारे: अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी (80 गेंदों में 175 रन) की पारी ने इस बड़े स्कोर तक पहुंचाया। आयुष म्हात्रे (53) ने भी अर्धशतक लगाया। भारत ने नौ विकेट खोए। इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने तीन विकेट लिए, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को दो-दो विकेट मिले।

वैभव सूर्यवंशी और आयुष की तूफानी बल्लेबाजी

टॉस जीतकर क्रीज पर उतरी भारतीय टीम को चौथे ओवर में ही झटका लगा। सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने वाले मलयाली खिलाड़ी एरॉन जॉर्ज ने दो चौकों के साथ अच्छी शुरुआत की, लेकिन 11 गेंदों में 9 रन बनाकर एलेक्स ग्रीन की गेंद पर बेन मेस को कैच थमा बैठे। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए वैभव और आयुष म्हात्रे ने मिलकर तूफानी बल्लेबाजी की और आठवें ओवर में ही भारत का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। दोनों ने 142 रनों की साझेदारी की। हालांकि, अपना अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद म्हात्रे भी एलेक्स ग्रीन की गेंद पर मेस को कैच देकर आउट हो गए।

वेदांत-विहान-अभिज्ञान और कनिष्क ने खेली धुआंधार पारी

जल्द ही वैभव ने अपना शतक पूरा कर लिया। वेदांत त्रिवेदी के साथ 89 रन जोड़ने के बाद वैभव आउट हुए। वैभव की पारी में 15 छक्के और 15 चौके शामिल थे। उन्होंने ग्रीन को अपना विकेट दिया। वैभव के बाद वेदांत (32), विहान मल्होत्रा (30), और अभिज्ञान कुंडू (40) ने भी अच्छी पारियां खेलीं। कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाकर स्कोर को 400 के पार पहुंचाने में मदद की। दीपेश देवेंद्रन (0) नाबाद रहे। आउट होने वाले अन्य खिलाड़ी आर.एस. अंबरीश (18), खिलन पटेल (3), और हेनिल पटेल (5) थे। भारत ने सेमीफाइनल वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया। आइए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन जानते हैं।

इंग्लैंड अंडर-19 प्लेइंग इलेवन: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेस, थॉमस रियू (कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्स्डन, एलेक्स ग्रीन।

भारत अंडर-19 प्लेइंग इलेवन: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 2nd May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 2 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match DC vs RR, जानें 43वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स