102 मीटर लंबा छक्का मार वैभव ने लूटी महफिल, हरारे में सूर्यवंशी के सामने बॉलरों का सरेंडर

Published : Jul 26, 2026, 06:05 PM IST
Vaibhav Suryavanshi

सार

हरारे में तीसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी ने 31 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर भारत की पारी संभाली और 102 मीटर का छक्का भी लगाया।

Ind vs Zim 3rd T20 Match: भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच रविवार 26 जुलाई को हरारे में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी T20I मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर जिम्बाब्बे के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए शानदार हाफ सेंचुरी लगाई। हालांकि, वो अपने करियर का पहला शतक लगाने से मात्र 19 रन दूर रह गए।

वैभव सूर्यवंशी ने 31 गेंदों में पूरा किया दूसरा T20I अर्धशतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 31 गेंदों में अपना दूसरा T20I अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ों पर लगातार दबाव बनाए रखा। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी दूसरे छोर से उनका अच्छा साथ निभाया।

102 मीटर का छक्का लगा सूर्यवंशी ने लूटी महफिल

ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा के ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने यादगार शॉट खेला। ओवर की तीसरी गेंद पर वह क्रीज से आगे बढ़े और लॉन्ग-ऑन के ऊपर से 102 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। यह शॉट मैच के सबसे आकर्षक पलों में शामिल रहा और दर्शकों ने भी इसका भरपूर आनंद लिया। सूर्यवंशी ने 8 चौकों और 6 गगनचुंबी छक्कों की बदौलत 49 गेंदों में 81 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

टीम इंडिया ने 20 ओवर में बनाए 192 रन 

भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। इस पारी में वैभव सूर्यवंशी के 81 रन के अलावा ईशान किशन ने 29, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27, रिंकू सिंह ने 25 और तिलक वर्मा ने 11 रनों का योगदान दिया। जीत के लिए जिम्बाब्बे की टीम को 193 रन बनाने हैं, जो कि आसान लक्ष्य नहीं कहा जा सकता।   

क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर

भारत पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है, लेकिन तीसरे मुकाबले में भी टीम की नजर जीत दर्ज कर 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर है। भारत पहले ही तीन मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। अब टीम इंडिया की कोशिश आखिरी मुकाबला जीतकर ज़िम्बाब्वे का क्लीन स्वीप करने की है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs ZIM: टॉस जीतते ही श्रेयस अय्यर का बड़ा दांव, प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव
सिर्फ 9 गेंदों की पारी से वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बाबर आजम को पछाड़ा