सूर्यवंशी की उम्र पर शमी का बड़ा बयान! जितनी इसकी उम्र है, उतना तो मेरा क्रिकेट करियर...

Published : Sep 11, 2026, 11:22 AM IST
Mohammed Shami latest news

सार

Vaibhav Suryavanshi Fift to Shami: वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल के बाद मोहम्मद शमी को उनके 100वें फर्स्ट क्लास मैच पर खास जर्सी तोहफे में दी। इस खास पल को देखकर शमी भावुक हो गए और उन्होंने युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की।

Mohammed Shami 100th First Class Match: दलीप ट्रॉफी 2026 का समापन हो चुका है। ईस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 साल बाद इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन ने पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर साउथ जोन को मात दी। यह फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन के लिए खास रहा, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए भी यह मैच बेहद यादगार बन गया। यह शमी का 100वां फर्स्ट क्लास मैच था। इस खास मौके पर उनके युवा टीममेट और 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने उन्हें ऐसा तोहफा दिया, जिसे देखकर शमी भावुक हो गए।

शमी को मिला वैभव की ओर से खास तोहफा

10 सितंबर को खत्म हुए दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर साउथ जोन को हरा दिया। इस जीत के साथ ईस्ट जोन ने लंबे समय बाद ट्रॉफी अपने नाम की। मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को एक खास जर्सी तोहफे में दी। इस जर्सी पर ईस्ट जोन के सभी खिलाड़ियों के साइन और ऑटोग्राफ थे। वैभव के इस खास अंदाज ने शमी का दिल जीत लिया। वह इस दौरान काफी भावुक नजर आए। शमी और वैभव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

शमी ने की वैभव की जमकर तारीफ

मोहम्मद शमी ने भी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि इतनी कम उम्र में ही वैभव ने ईस्ट जोन के ड्रेसिंग रूम में अपनी अलग पहचान बना ली है। शमी के मुताबिक, वैभव में चीजों को जल्दी समझने और सीखने की शानदार क्षमता है। शमी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'वैभव की उम्र लगभग उनकी क्रिकेट यात्रा जितनी है।' उन्होंने कहा कि वैभव में युवाओं वाली मासूमियत है। उसे मस्ती और मजाक करना पसंद है, लेकिन वह नई चीजें बहुत तेजी से सीखता है।

और पढ़ें- मोहम्मद शमी बीसीसीआई से सालाना कितने करोड़ रुपए छापते हैं?

फाइनल में शमी ने किया शानदार प्रदर्शन

ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में मोहम्मद शमी ने भी अहम योगदान दिया। उन्होंने साउथ जोन के रविचंद्रन स्मरण और शेख रशीद के विकेट हासिल किए। शमी के लिए उनका 100वां फर्स्ट क्लास मैच खास रहा और टीम की खिताबी जीत ने इस मौके को और यादगार बना दिया। उन्होंने ईस्ट जोन के खिलाड़ियों की भी तारीफ की और कहा कि पूरी टीम ने गर्मी और मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद पूरे टूर्नामेंट में शानदार मेहनत की। बता दें कि मोहम्मद शमी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में दलीप ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन और 100वें फर्स्ट क्लास मैच की उपलब्धि उनके लिए खास मायने रखती है।

मोहम्मद शमी को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. मोहम्मद शमी का 100वां फर्स्ट क्लास मैच कब खेला गया?

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में शमी ने अपना 100वां फर्स्ट क्लास मैच खेला।

2. वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को क्या तोहफा दिया?

वैभव ने शमी को ईस्ट जोन के खिलाड़ियों के साइन वाली खास जर्सी दी।

3. दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब किस टीम ने जीता?

ईस्ट जोन ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर साउथ जोन को हराकर खिताब जीता।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

सिर्फ कुलदीप यादव ही नहीं, एक मैच में 10+ विकेट ले चुके हैं ये 5 भारतीय गेंदबाज
जिस दिन किया T20 डेब्यू, उसी दिन होगा टीवी पर आगाज, रोहित शर्मा का यह वीडियो देखा क्या?