वैभव सूर्यवंशी को उप कप्तान बनाने पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस...

Published : Jul 31, 2026, 10:38 AM ISTUpdated : Jul 31, 2026, 10:40 AM IST
vaibhav suryavanshi world record

सार

Vaibhav Suryavanshi Vice Captain: दिलीप ट्रॉफी 2026-27 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उप-कप्तान बनाए जाने पर हर्षा भोगले ने सवाल उठाए हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा और वैभव का अब तक का रेड-बॉल क्रिकेट रिकॉर्ड।

Harsha Bhogle On Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को हाल ही में दिलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए ईस्ट जोन टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं, टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को सौंपी गई है। इतनी कम उम्र में वैभव को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट्स इसे युवा प्रतिभा पर भरोसे का संकेत मान रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि वैभव को अभी रेड-बॉल क्रिकेट में और अनुभव हासिल करने की जरूरत है। इसी बीच भारत के मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।

वैभव को उप-कप्तान बनाने पर क्या बोले हर्षा भोगले?

हर्षा भोगले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि सीनियर रेड-बॉल टीम का उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी को क्यों बनाया गया। उन्होंने कहा कि वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन रेड-बॉल क्रिकेट में उनका अनुभव अभी काफी कम है। ऐसे में पहले उन्हें इस फॉर्मेट में खुद को साबित करने का मौका मिलना चाहिए। इसके बाद ही उन्हें कप्तानी या उप-कप्तानी जैसी बड़ी जिम्मेदारी देना ज्यादा उचित होगा।

 

हर्षा भोगले के ट्वीट पर कई लोग कमेंट भी कर  रहें हैं…

 

 

 

अब तक सिर्फ 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इनकी 12 पारियों में 207 रन हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 93 रन रहा है। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि, वह सीरीज उनके लिए ज्यादा सफल नहीं रही। इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और आईसीसी टी20 रैंकिंग के टॉप-50 बल्लेबाजों में भी जगह बनाई।

और पढे़ं- गिल बने दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज़, वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड छलांग से ICC रैंकिंग में भारत का जलवा

ईस्ट जोन के लिए करेंगे ओपनिंग

दिलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी के अनुभवी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन के साथ ओपनिंग करने की उम्मीद है। अगर वह इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो भारतीय टेस्ट टीम के लिए भी अपनी दावेदारी मजबूत कर सकते हैं। ईस्ट जोन की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। टीम में मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद, अभिमन्यु ईश्वरन और ईशान किशन जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों को अनुभवी खिलाड़ियों का साथ मिलेगा और टीम मजबूत नजर आ रही है। अब सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर रहेंगी कि वह इस बड़ी जिम्मेदारी को किस तरह निभाते हैं।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवंशी पर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि वैभव प्रतिभाशाली हैं, लेकिन रेड-बॉल क्रिकेट में पहले खुद को साबित करने के बाद ही उन्हें उप-कप्तानी जैसी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए।

2. वैभव सूर्यवंशी को किस टीम का उप-कप्तान बनाया गया है?

उन्हें दिलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए ईस्ट जोन टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।

3. वैभव सूर्यवंशी ने अब तक कितने फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं?

उन्होंने अब तक 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिनकी 12 पारियों में 207 रन बनाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 93 रन है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

World Cup 2027 के लिए अश्विन की 15 सदस्यीय टीम में बड़ा सरप्राइज, 3 दिग्गज लिस्ट से OUT
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाने पर भड़के हर्षा भोगले, बोले- 'समझ नहीं आ रहा फैसला'