विनोद कांबली के डांस स्टेप्स ने जीता दिल, VIDEO देख आंखों में आ जाएगा आंसू

Published : Dec 31, 2024, 11:20 AM IST
VK

सार

Vinod Kambli Viral: विनोद कांबली का इलाज मुंबई स्थित ठाणे के अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने वहां से एक डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वह इस वीडियो में काफी स्वस्थ नजर आ रहे हैं। 

Vinod Kambli dance in the hospital video: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की हालत कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के ठाणे स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने बताया, कि कांबली के दिमाग में ब्लड क्लॉट्स जमा हो गए थे, जिसके कारण उन्हें चलने-फिरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पूर्व क्रिकेटर के बॉडी में लगातार ऐंठन की शिकायत भी हो रही थी। लंबे समय से चल रहे इलाज के बाद विनोद की हालत में सुधार देखा गया है। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा लगातार उनकी देखभाल की जा रही है। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होने के बाद कांबली कॉफी उत्सुक नजर आ रहे हैं और उन्होंने डांस करने का वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो तेजी से अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, विनोद कांबली को इलाज के लिए जिस हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था, वहां से उन्होंने एक डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। देशभक्ति गाना चक दे इंडिया पर पूर्व क्रिकेटर मस्ती में झूमते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ वीडियो में एक लड़की भी है, जो काफी खुश दिखाई दे रही हैं। वह सिर्फ नाच ही नहीं रहे हैं, बल्कि क्रिकेट के कुछ शानदार शॉट का अभिनय भी करके दिखा रहे हैं।

कांबली को जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

आप इस वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं, कि कैसे विनोद कांबली के चेहरे पर खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। पूर्व खिलाड़ी के तेजी से स्वस्थ होने पर उनके फैंस भी प्यार जाता रहे हैं। उन्हें नाचते हुए देखकर उनके चाहने वाले काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि जल्द ही अस्पताल से उनकी छुट्टी होने वाली है।

सचिन से मिलने के बाद चर्चा में रहे हैं कांबली

विनोद कांबली पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। मुंबई में एक इवेंट्स के दौरान उनकी मुलाकात सचिन तेंदुलकर के साथ हुई थी। जिसका वीडियो भी लोगों ने खूब वायरल किया। सचिन उनके साथ काफी खुश होकर बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे थे। उसे समय भी कांबली की हालत को चाचा नहीं लग रही और वह पहचान से भी इनकार जैसे कर रहे थे। कांबली की खराब हालत देखने के बाद क्रिकेट के कई दिग्गजों ने उनके अच्छे इलाज के लिए आगे भी आए। सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी उनके ठीक होने की कामना भी की।

यह भी पढ़ें:

सबसे बुरी आदत छोड़ने की विनोद कांबली ने खाई कसम, कहा- अब खुद को बदल दूंगा

विनोद कांबली के 5 अद्भुत रिकॉर्ड, सचिन भी नहीं तोड़ पाए!

PREV

Recommended Stories

2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
AUS vs ENG: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला टेस्ट शतक, हार्दिक के स्टाइल में सेलिब्रेट कर हुए VIRAL