'67 गर्ल' मेधावी बिधूड़ी की विराट कोहली से खास रिक्वेस्ट, जानिए क्या है उनकी बड़ी ख्वाहिश

Published : Aug 26, 2026, 10:35 AM IST
Viral Girl Medhavi

सार

Medhavi Bidhuri Request To Virat Kohli: '6-7 सेलिब्रेशन' से सोशल मीडिया पर वायरल हुईं WDPL स्टार मेधावी बिधूड़ी ने विराट कोहली से एक खास इच्छा जताई है। साथ ही उन्होंने RCB के लिए खेलने का सपना भी शेयर किया।

Viral Girl Medhavi Bidhuri: वूमेन्स दिल्ली प्रीमियर लीग (WDPL) में अपने अनोखे '6-7 सेलिब्रेशन' से सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं युवा क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा की वजह उनका खेल नहीं, बल्कि विराट कोहली से की गई एक खास रिक्वेस्ट है। दरअसल, मेधावी चाहती हैं कि विराट कोहली उन्हें फॉलो करें। आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने विराट से ऐसी क्या अपील की है, जिसकी वजह से वह फिर चर्चा में आ गई हैं।

मेधावी की विराट कोहली से खास रिक्वेस्ट

दिल्ली वूमेन्स प्रीमियर लीग के बाद वायरल हुईं मेधावी बिधूड़ी ने एक इंटरव्यू में अपनी दिल की बात शेयर की। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अब उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं, लेकिन उनकी सबसे बड़ी इच्छा है कि विराट कोहली भी उन्हें फॉलो बैक करें। मेधावी ने कहा कि अगर विराट उन्हें फॉलो करेंगे, तो यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा। उन्होंने बताया कि विराट कोहली उनके सबसे पसंदीदा क्रिकेटर हैं। इसके अलावा वह भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज को भी अपना आइडियल मानती हैं। चूंकि मेधावी और विराट दोनों दिल्ली से हैं, इसलिए वह बचपन से ही विराट को अपना रोल मॉडल मानती रही हैं।

अधूरी रह गई विराट से मुलाकात

मेधावी ने इंटरव्यू में बताया कि एक बार दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) में ट्रेनिंग के दौरान विराट कोहली भी वहां मौजूद थे। हालांकि, उस समय दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में विराट कोहली से मिलने का मौका जरूर मिलेगा। मेधावी का सपना सिर्फ विराट से मिलना ही नहीं, बल्कि महिला प्रीमियर लीग (WPL) में खेलना भी है। अगर उन्हें WPL में खेलने का मौका मिलता है, तो वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलना चाहेंगी। उन्होंने बताया कि विराट कोहली की वजह से ही RCB उनकी सबसे पसंदीदा टीम है।

और पढे़ं- ताइवान के एक्टर और एमएस धोनी की लव स्टोरी में क्या कनेक्शन? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

क्यों चर्चा में आईं मेधावी बिधूड़ी?

मेधावी बिधूड़ी पहली बार तब सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने मैच के दौरान विकेट लेने के बाद '67' सेलिब्रेशन किया। दरअसल, उनकी जर्सी का नंबर 67 है। इसी वजह से उन्होंने यह अनोखा सेलिब्रेशन किया, जो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। 20 अगस्त को खेले गए मुकाबले में उन्होंने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की बल्लेबाज निशिका सिंह को आउट किया और मैच में दो विकेट भी हासिल किए। हालांकि, उनकी टीम सेंट्रल दिल्ली क्वींस मुकाबला हार गई, लेकिन मेधावी का अनोखा सेलिब्रेशन लोगों को इतना पसंद आया कि वह रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गईं। अब क्रिकेट फैंस की नजर इस बात पर है कि क्या विराट कोहली मेधावी की इस खास रिक्वेस्ट का जवाब देते हैं या नहीं।

मेधावी बिधूड़ी को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. मेधावी बिधूड़ी क्यों वायरल हुईं?

उन्होंने WDPL मैच में विकेट लेने के बाद अपनी जर्सी नंबर 67 से जुड़ा खास '67 सेलिब्रेशन' किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

2. मेधावी बिधूड़ी ने विराट कोहली से क्या रिक्वेस्ट की है?

उन्होंने इच्छा जताई है कि विराट कोहली उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो बैक करें।

3. मेधावी बिधूड़ी WPL में किस टीम के लिए खेलना चाहती हैं?

वह महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलना चाहती हैं, क्योंकि विराट कोहली उनकी प्रेरणा हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

क्या होता है फॉलोऑन? श्रीलंका को भारत के खिलाफ कितने रन चाहिए, जानें पूरा नियम
Rishabh Pant Viral Video: बारिश में भीगते दिखे पंत, फैन की चिंता पर दिया मजेदार जवाब