2025 में विराट कोहली ने बुलेट की रफ्तार से बनाए 5 भयानक रिकॉर्ड

Published : Dec 30, 2025, 08:26 PM IST

Virat Kohli 5 Big Records in 2025: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के लिए साल 2025 बेहद ही शानदार रहा है। उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर एक से बढ़कर एक धांसू रिकॉर्ड बनाए हैं। बल्ले से रनों की बरसात हुई है, जिसके चलते 5 भयानक रिकॉर्ड बने। 

PREV
16
विराट कोहली 5 भयानक रिकॉर्ड

साल 2025 का समाप्त होने वाला है। इस साल टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने बल्ले से खूब धमाल मचाया। एक से बढ़कर एक धांसू रिकॉर्ड बनाए हैं। आइए हम आपको उन 5 धांसू रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं, जो उन्होंने इस पूरे वर्ष में हासिल किया है। चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज तक तहलका मचा दिया।

26
सबसे तेज 14000 रन

साल 2025 में विराट कोहली ने 14000 रनों का आंकड़ा सबसे तेज गति से छू लिया और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। कोहली इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले सबसे तेज प्लेयर बने। उन्होंने सिर्फ 287 पारियों में यह कारनामा करके दिखाया है। सचिन तेंदुलकर ने 350 इनिंग में यह मुकाम हासिल किया था।

36
ICC नॉकआउट में 1000 रन

दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड विराट कोहली ने आईसीसी नॉकआउट मुकाबले में हासिल किया है। साल 2025 में उनके बल्ले ने खूब धमाल मचाया, जिसके बाद नया इतिहास रचने में वो कामयाब हो गए। अभी तक किसी भी बल्लेबाज ने यह कारनामा करके नहीं दिखाया था, लेकिन विराट ने आसानी से इस मुकाम को पाया। उन्होंने टी20, टेस्ट और वनडे में धमाल मचाया।

46
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODi रन

इसके अलावा विराट कोहली ने साल 2025 में किसी भी भारतीय बल्लेबाज को वनडे क्रिकेट में रनों के मामले में अपने से आगे नहीं जाने दिया। उनके बल्ले से इस साल 651 रन निकले हैं, जो सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ रनों की बरसात कर डाली है।

56
ज्वाइंट सबसे ज्यादा ICC फाइनल

विराट कोहली ने चौथा सबसे भयानक रिकॉर्ड आईसीसी क्रिकेट के मामले में भी बनाया है। वो ज्वाइंट सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाले बल्लेबाज बने हैं। कुल मिलाकर 9 बार वो ICC फाइनल खेला है और नया इतिहास 2025 में रच दिया है। उनका बल्ला किसी भी टीम के खिलाफ नहीं रुकने का नाम नहीं लिया।

66
ज्वाइंट मोस्ट ICC ट्रॉफी भारत के लिए

इसके अलावा विराट कोहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने के मामले में भी नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। वो ज्वाइंट सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। साल 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जीत दर्ज कर कोहली ने यह मुकाम हासिल किया है। अभी तक किसी तीसरे ने 4 बार नहीं जीता।

Read more Photos on

Recommended Stories