विराट कोहली के नए बंगले की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग, VIDEO में देखें सुविधाएं

Published : Jan 16, 2025, 01:20 PM IST
Virat kohli alibaug bungalow

सार

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अनुष्का शर्मा छुट्टियां मनाने के लिए मंगलवार को अलीबाग स्थित बंगले पर आए। कई बार दोनों को गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई के पास फेरी लगाते हुए देखा गया। कपल का यह विला काफी आलीशान बना हुआ है और लग्जरी सुविधाओं से लैस है। 

Virat-Anushka alibaug villa: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ भारत लौटे हैं। स्वदेश लौटते ही, उन्हें पहली बार वृंदावन में प्रेमानंद शरण जी महाराज के आश्रम में देखा गया था। वहां पहुंचकर उन्होंने महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद वह दोनों वापस मुंबई लौटे। पति और पत्नी को गेट वे ऑफ इंडिया के पास स्पॉट किया गया था। कई बार दोनों को उसी जगह पर फेरी लगाते हुए देखा गया। कभी विराट अकेले जा रहे थे, तो कभी अनुष्का शर्मा अपने पति के बिना घूम रही थीं। इसके पीछे की सबसे मुख्य वजह उनका अलीबाग स्थित शानदार विला है। नए घर का कंस्ट्रक्शन लगभग पूरा हो चुका है और गृह प्रवेश की तैयारी चल रही है। उससे जुड़ा एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, विराट और अनुष्का के मुंबई में अलीबाग स्थित विला बनकर तैयार हो चुका है। खबरों के अनुसार, उसके गृह प्रवेश की तैयारी की जा रही हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आप इस वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं। निकल वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं, कि हाथों में पूजा का सामान लेकर कुछ लोग फेरी पर जा रहे हैं। उनके साथ-साथ एक पुजारी भी दिखाई पड़ रहा है। जिसे देख लोगों का मानना है, कि यह उनके नए आशियाने के गृह प्रवेश की तैयारी है।

अनुष्का शर्मा को किया गया था स्पॉट

इससे पहले अनुष्का शर्मा को एक वीडियो में देखा गया था। पेपराजी के द्वारा उन्हें स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने एक कैजुअल ब्लैक रंग की शर्ट पहन रखी थीं और आंखों पर काला चश्मा भी था। वॉइस लोक में बेहद कूल नजर आ रही थीं। उन्हें काफी खुश देखा गया और लोगों से जल्दी बातचीत करके वह वोट में जाकर बैठ गईं। उन्होंने वोट अपने नए घर अलीबाग जाने के लिए पड़ा था।

विराट-अनुष्का के बेटे अकाय की पहली झलक आई सामने, क्यूटनेस देख फैंस हुए दीवाने

कितनी है नए आलीशान घर की कीमत?

साल 2023 में मीडिया में एक खबर निकलकर सामने आई थी, कि क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मिलकर 2,000 वर्ग फीट का एक शानदार विला खरीदा है। उसकी कीमत उसे समय 19.24 करोड़ रुपए बताई जा रही थी। उस विला में एक 4000 वर्ग फीट का स्विमिंग पूल भी बना हुआ है। इसके अलावा, कपल ने अलीबाग में एक फार्म हाउस भी लिया है।

अलीबाग विला में क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं?

क्रिकेटर कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का अपनी छुट्टियां मनाने इसी विला में आते हैं। इस खास विला में तापमान को नियंत्रित करने वाला पूल, स्टाफ क्वार्टर, शानदार किचन, 4 बाथरूम, 1 जकूजी, 1 बिग पार्क और कवर पार्किंग के अलावा ढेर सारी सुविधाएं हैं। इसके निर्माण के लिए इतावली संगमरमर, टर्की चुना पत्थर और पुराने पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। यह देखने में आलीशान लगता है।

यह भी पढ़ें: दुबे आउट, ईशान-रजत को किया इग्नोर; इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी है भारतीय T20i टीम

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 27 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
First Super Over in IPL 2026: सुपर ओवर में KKR ने मारी बाजी, रिंकू सिंह का धमाका-शमी का छक्का