गांगुली और कोहली के बीच शुरू हुआ नया विवाद, विराट ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो तो दादा ने लिया ऐसा बदला

Published : Apr 18, 2023, 12:54 PM IST
Virat Kohli and Sourav Ganguly handshake war

सार

Virat Kohli Sourav Ganguly controversy: दादा और कोहली के बीच शुरू हुआ हैंड शेक वॉर कम होने का नाम नहीं ले रहा और अब तो दोनों के बीच एक नया विवाद भी शुरू हो गया है।

स्पोर्ट्स डेस्क : यह तो हम सभी जानते हैं कि बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसकी बानगी हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले में भी नजर आई थी। जहां दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को नजरअंदाज करते दिखे और एक-दूसरे से हाथ तक नहीं मिलाया। अब दादा और कोहली के बीच एक नया विवाद सुलगने लगा है। आइए आपको बताते हैं....

विराट ने किया गांगुली को अनफॉलो

दरअसल, आईपीएल 2023 में हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच हुए मुकाबले में दादा और विराट कोहली ने एक-दूसरे को पूरी तरह से इग्नोर किया और हाथ तक नहीं मिलाया था। जिसके बाद अब विराट कोहली ने सौरव गांगुली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 246 मिलियन फॉलोअर्स है और वह 276 लोगों को फॉलो करते हैं, लेकिन इस लिस्ट में सौरव गांगुली का नाम तक नहीं है।

दादा ने भी लिया बदला

विराट कोहली के इंस्टाग्राम से अनफॉलो किए जाने के बाद सौरव गांगुली ने भी ईंट का जवाब पत्थर से दिया और इंस्टाग्राम पर अपनी फॉलोइंग लिस्ट से विराट कोहली का नाम हटा दिया। बता दें कि इंस्टाग्राम पर सौरव गांगुली के 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है और वह 104 लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं, लेकिन इस लिस्ट में अब विराट कोहली का नाम नहीं है। लगता है दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे से नाता पूरी तरह से खत्म कर लिया है और अब गांगुली और विराट के बीच मैदान की जंग सोशल मीडिया तक पहुंच गई है।

 

 

क्या था हैंड शेक विवाद

अब जरा उस विवाद पर नजर डालते हैं जब इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला हुआ। इस दौरान विराट कोहली ने सभी से हाथ मिलाया, लेकिन सौरव गांगुली और विराट कोहली ने एक दूसरे को इग्नोर किया और हाथ तक नहीं मिलाया था, जबकि मैच के बाद अमूमन सभी खिलाड़ी और कोच एक दूसरे से हाथ मिलाकर स्पोर्ट्समैन स्पिरिट दिखाते हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और दोनों के बीच एक बार फिर कैप्टंसी विवाद की बातें चर्चा में आ गई।

और पढ़ें- IPL 2023 RCB vs CSK: जब स्टेडियम में लगने लगे धोनी के नारे, तो अनुष्का शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन- Watch Video

PREV

Recommended Stories

T20 World Cup Semifinal: सुपर 8 में बड़ा उलटफेर, अब पाकिस्तान की किस्मत दूसरों के हाथ
Who Won Yesterday’s Cricket Match, PAK vs ENG: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result पाकिस्तान vs इंग्लैंड