सोमवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच धमाकेदार मुकाबला हुआ। इस दौरान विराट कोहली की वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का ऐसा रिएक्शन वायरल हो रहा है। 

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2023 में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कांटे की टक्कर वाला मुकाबला हुआ। इस मैच में चेन्नई ने बेंगलुरु को 8 रन से हरा दिया। मैच के दौरान जैसे ही बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने पहुंचे तो पूरा क्राउड धोनी के नाम से गूंज उठा और फैंस धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी धोनी की फैन फॉलोइंग देखकर हैरान रह गई और उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनुष्का बोलीं- "they love him"

ट्विटर पर CricketCountry नाम से बने पेज पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले का एक वीडियो शेयर किया गया है। 10 सेकंड के इस वीडियो क्लिप में पूरा क्राउड धोनी धोनी चिल्लाता नजर आ रहा है। इस बीच कैमरा विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा पर जाता है, जो मैदान पर तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का समर्थन करने आई थी, लेकिन धोनी की फैन फॉलोइंग देखकर वह भी अपनी खुशी नहीं रोक पाईं और उन्होंने कहा- they love him यानी फैंस उनसे (धोनी से) प्यार करते हैं। अनुष्का का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि धोनी 19वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे और एक बॉल पर नाबाद 1 रन ही बना पाएं, लेकिन धोनी का क्रीज पर आना ही फैंस के लिए बहुत बड़ी ट्रीट हैं।

Scroll to load tweet…

ऐसा रहा चेन्नई और बेंगलुरु का मुकाबला

आईपीएल 2023 के 24वें मुकाबले की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। जिसके जवाब में बेंगलुरु की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 218 रन ही बना पाई और चेन्नई ने अपने होम ग्राउंड पर 8 रनों से यह मैच जीत लिया।

और पढ़ें- अपने दामाद जी के जन्मदिन पर सुनील शेट्टी ने केएल राहुल को दी खास अंदाज में बधाई, शेयर की शादी की अनसीन फोटो