
Virat Kohli Eknath Shinde London: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में लंदन में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद यह सवाल चर्चा में रहा कि आखिर विराट कोहली और एकनाथ शिंदे के बीच किन मुद्दों पर बात हुई और इस दौरान महाराष्ट्र को लेकर क्या चर्चा हुई? आइए जानते हैं पूरी कहानी।
एकनाथ शिंदे के लंदन दौरे के दौरान शुक्रवार को उनकी मुलाकात विराट कोहली से हुई। शिंदे ने बताया कि वह विराट कोहली से पहले भी मिल चुके हैं, लेकिन इस बार की मुलाकात और बातचीत से उन्हें काफी खुशी हुई। मुलाकात के दौरान एकनाथ शिंदे ने विराट कोहली को महाराष्ट्र सरकार की अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं और राज्य में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महाराष्ट्र में हो रहे विकास और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। एकनाथ शिंदे के मुताबिक, विराट कोहली ने महाराष्ट्र में हुए विकास कार्यों की सराहना की और इन्हें अभूतपूर्व बताया। दोनों के बीच खेल और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत होने की जानकारी सामने आई है।
📍 लंडन, युनायटेड किंग्डम |
भारतीय क्रिकेट संघाचा माजी कर्णधार आणि विश्वविक्रमी फलंदाज विराट कोहली याने आज #लंडन येथे माझी सदिच्छा भेट घेतली.
यावेळी राज्यातील क्रीडा सुविधा वाढवण्यासाठी तसेच राष्ट्रीय आणि आंतरराष्ट्रीय कीर्तीचे खेळाडू तयार व्हावेत यासाठी नक्की कोणत्या सुधारणा करणे गरजेचे आहे यासह अनेक विषयावर चर्चा करण्यात आली.
यावेळी युवा सेनेचे सरचिटणीस राहुल कनाल उपस्थित होते.
#London #UnitedKingdom #ViratKohli #EknathShinde #Maharashtra #India
@imVkohli
— Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) September 11, 2026
लंदन दौरे के दौरान एकनाथ शिंदे ने एक बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने घोषणा की कि अगला विश्व मराठी साहित्य सम्मेलन लंदन में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य विदेशों में रहने वाले मराठी समाज को भाषा, साहित्य और संस्कृति से जोड़ना है। इसके जरिए दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले मराठी लोगों को एक साझा मंच देने की कोशिश की जाएगी।
और पढे़ं- Virat Kohli Net Worth: मैदान के बाहर भी किंग हैं कोहली, जानें 2026 में कितनी है कुल संपत्ति
लंदन में एकनाथ शिंदे को ऐतिहासिक महाराष्ट्र मंडल की ओर से ‘ग्लोबल प्राइड ऑफ महाराष्ट्र’ सम्मान भी दिया गया। महाराष्ट्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में मराठी समुदाय के लोगों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। ढोल-ताशों की गूंज के बीच बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपरा की भी शानदार झलक देखने को मिली। वहीं, विराट कोहली के साथ हुई मुलाकात ने एकनाथ शिंदे के लंदन दौरे को और खास बना दिया।
1. विराट कोहली और एकनाथ शिंदे की मुलाकात कहां हुई?
दोनों की मुलाकात लंदन में हुई।
2. एकनाथ शिंदे ने विराट कोहली को क्या बताया?
उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और राज्य में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
3. एकनाथ शिंदे ने लंदन में क्या बड़ा ऐलान किया?
उन्होंने घोषणा की कि अगला विश्व मराठी साहित्य सम्मेलन लंदन में आयोजित किया जाएगा।