Watch Video: इतिहास रचने के बाद इकॉनमी क्लास में यात्रा, दिल छू लेगा विराट का यह वीडियो

Published : Nov 07, 2023, 11:33 AM IST
virat kohli

सार

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपने कीर्तिमानों के लिए जाने जाते हैं। साथ ही वे कितने सहज इंसान हैं, इसका भी समय-समय पर प्रमाण मिलता रहता है। 

Virat Kohli Economy Class. वनडे विश्वकप में ऐतिहासिक 49वां शतक जमाने के बाद चारों तरफ सिर्फ विराट कोहली की चर्चा है। लेकिन विराट इन चर्चाओं से दूर फैंस का दिल जीतते जा रहे हैं। कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने और जीत हासिल करने के बाद विराट कोहली ने फ्लाइट की इकॉनमी क्लास में यात्रा की है। उन्होंने जब बेंगलुरू के लिए फ्लाइट पकड़ी तो सीधे जाकर इकॉनमी क्लास में बैठे। विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों के साथ विराट को दोस्ताना व्यवहार

विराट कोहली को इकॉनमी क्लास में यात्रा करते देख फैंस ने शानदार रिएक्शन दिए हैं। यूजर्स ने कहा कि महान व्यक्ति इसी तरह से सामान्य बने रहते हैं। इससे पहले विराट कोहली ने कोलकाता इडेन गार्डेन के ग्राउंड स्टाफ की भी मुराद पूरी की। विराट ने ग्राउंड्स मैन के साथ समय बिताया और तस्वीरें भी खिंचवाई। विराट कोहली जहां भी जाते हैं उनके फैंस इसी तरह से उनका वेलकम करते हैं। हाल ही में विदेशी दौरे पर पहुंचे विराट ने फैंस के साथ फोटो खिंचवान में कोई कोताही नहीं बरती।

 

 

विराट कोहली का ऐतिहासिक 49वां शतक

वनडे वर्ल्डकप 2023 में विराट कोहली गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। वे अब तक 8 मैचों में दो शतक और 3 अर्धशतक जड़ चुके हैं। इसके साथ ही विश्वकप में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में विराट दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे सिर्फ अफ्रीकी खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक हैं जो विराट से महज 7 रन ज्यादा हैं। विराट कोहली की फॉर्म और बॉलर्स के शानदार प्रदर्शन के दम पर ही भारत ने लगातार 8वीं जीत दर्ज की है। भारत को अभी सिर्फ 1 लीग मैच और खेलना है। इसके बाद सेमीफाइनल का मैच होगा।

यह भी पढ़ें

India vs South Africa: भारत की जीत से जगमग हुआ ईडन गार्डन, 55 हजार लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, देंखें वीडियो

 

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19 May 2026: LSG vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 64वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच