IPL में वैभव ने बनाया 'विराट' रिकॉर्ड्सः कोहली के गिफ्ट को Vaibhav Sooryavanshi ने सिर-आंखों पर रखा

Published : Apr 11, 2026, 07:06 PM IST
IPL में वैभव ने बनाया 'विराट' रिकॉर्ड्सः कोहली के गिफ्ट को Vaibhav Sooryavanshi ने सिर-आंखों पर रखा

सार

RCB के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन की पारी खेलने वाले RR के वैभव सूर्यवंशी को विराट कोहली ने साइन की हुई कैप दी। इस पारी से RR ने मैच जीता और वैभव IPL 2026 में ऑरेंज कैप होल्डर बन गए। उन्होंने यह पल सोशल मीडिया पर शेयर किया।

RCB के खिलाफ सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन ठोकने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को विराट कोहली ने एक स्पेशल कैप गिफ्ट की है। वैभव ने इस खास पल को कैसे सेलिब्रेट किया, आइए आपको बताते हैं।

RCB के खिलाफ विस्फोटक बैटिंग करके राजस्थान रॉयल्स को मैच जिताने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को खुद भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने एक खास तोहफा दिया। लेकिन खास बात ये है कि वैभव ने इस तोहफे को बहुत प्यार और सम्मान के साथ दुनिया को दिखाया, जैसे ये कोई बड़ी उपलब्धि हो। मैच के बाद विराट कोहली वैभव से मिले, उनकी शानदार बैटिंग की तारीफ की और वैभव की राजस्थान रॉयल्स वाली कैप पर 'डियर वैभव, वेल डन' (Dear Vaibhav, Well Done) लिखकर अपना ऑटोग्राफ दिया। वैभव ने इसी पल को सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है।

विराट कोहली की तारीफ सबसे खास

इससे पहले वैभव को कई अवॉर्ड मिले और लोगों ने तारीफ भी की, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर कभी इस तरह फोटो या वीडियो शेयर नहीं किए थे। विराट कोहली का खुद आकर तारीफ करना और कैप पर साइन करना वैभव के लिए बहुत बड़ी बात थी। इसलिए, उन्होंने RCB के खिलाफ मिली 'मैन ऑफ द मैच' ट्रॉफी और IPL 2026 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए मिली 'ऑरेंज कैप' के साथ कोहली की साइन की हुई कैप को रखकर फोटो और वीडियो शेयर किए। इस तरह उन्होंने विराट कोहली के तोहफे का जश्न मनाया और उन्हें सम्मान दिया।

 

 

RCB के खिलाफ वैभव की तूफानी पारी!

गुवाहाटी में हुए IPL के 16वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 202 रनों का बड़ा टारगेट दिया था। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने रनों की बारिश कर दी। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाजों की गेंदों पर बिना डरे बैटिंग की और सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन बना डाले। इस विस्फोटक पारी में 7 छक्के और 8 चौके शामिल थे। वैभव के इस तूफान की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 12 गेंदें बाकी रहते ही 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है।

रिकॉर्ड्स की झड़ी: सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप

वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी करके IPL इतिहास में सनसनी मचा दी। इस सीजन के 4 मैचों में वैभव 200 रन पूरे कर चुके हैं और ऑरेंज कैप पहनकर सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप पर हैं। अगर उनका यही फॉर्म जारी रहा, तो वह IPL इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। दूसरे विकेट के लिए उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर सिर्फ 37 गेंदों में 108 रनों की पार्टनरशिप की, जो मैच का हाईलाइट रही।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 2nd May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 2 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match DC vs RR, जानें 43वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स