CSK vs DC Live: टीवी-मोबाइल पर कहां-कैसे देखें मैच? टॉस से पहले आई धोनी को लेकर बड़ी अपडेट

Published : Apr 11, 2026, 05:44 PM IST
CSK vs DC Live

सार

CSK VS DC Today Match Live: चेन्नई सुपर किंग्स की साख दांव पर है। लगातार हार के सिलसिले को तोड़ने के लिए संजू सैमसन ने तैयार की है खास प्लानिंग, लेकिन टॉस से पहले धोनी की फिटनेस ने सबकी धड़कनें बढ़ा दी हैं। आखिर कहां और कैसे देख पाएंगे आज के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग? टॉस होने से पहले धोनी और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी ये जरूरी जानकारी जरूर पढ़ लें। 

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Live Match: IPL 2026 में आज शनिवार शाम को चेपॉक मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच महामुकाबला होने जा रहा है। एक तरफ संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी है, तो दूसरी तरफ अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली की सेना। लेकिन मैच से पहले हर किसी की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम है, महेंद्र सिंह धोनी। फैंस जानना चाहते हैं कि क्या माही आज मैदान पर उतरेंगे? आइए जानते हैं लाइव मैच कहां और कैसे देखें, साथ ही एमसएस धोनी को लेकर ताजा अपडेट।

CSK vs DC: टॉस से पहले आई धोनी पर बड़ी खबर

चेन्नई के फैंस के लिए थोड़ी चिंता वाली खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी (MS Dhoni) अभी भी अपनी पिंडली की चोट (Calf Injury) से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। आज के मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट उन्हें 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर खिलाने के विकल्प पर विचार कर सकता है, लेकिन अंतिम फैसला टॉस के वक्त ही पता चलेगा। माही का मैदान पर होना ही चेन्नई के लिए आधी जीत जैसा है, ऐसे में फैंस दुआ कर रहे हैं कि वो फिट हो जाएं।

CSK vs DC Live Match: टीवी और मोबाइल पर कहां देखें?

टीवी पर कहां देखें: भारत में मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा।

मोबाइल और लैपटॉप: आप JioHotstar ऐप या वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

समय: मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

चेन्नई बनाम दिल्ली मैच विदेश में रहने वाले फैंस कैसे देखें?

USA और कनाडा: Willow TV पर लाइव देख सकते हैं (सुबह 10 बजे ET)।

UK: Sky Sports पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं (दोपहर 3 बजे BST)।

CSK के लिए आज 'करो या मरो' वाली कंडीशन

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अब तक किसी डरावने सपने जैसा रहा है। टीम लगातार 3 मैच हार चुकी है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ को आज हर हाल में ठोस शुरुआत देनी होगी। सरफराज खान को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज लय में नहीं दिख रहा है। पिछले मैच में बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई ने 250 रन लुटा दिए थे। आज खलील अहमद पर गेंदबाजी की कमान होगी।

दिल्ली कैपिटल्स भी कम नहीं

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम भी पिछले मैच में गुजरात से हारकर आ रही है। केएल राहुल फॉर्म में लौट चुके हैं और लुंगी एनगिडी अपनी रफ्तार से चेन्नई के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। अगर चेन्नई जरा सी कमजोर पड़ती है, तो मैच दिल्ली अपने पाले में ला सकती है।

इसे भी पढ़ें- IPL 2026: अर्शदीप सिंह के 10 गेंदों वाले ओवर से फंसी पंजाब, क्या बैन होंगे श्रेयस अय्यर?

इसे भी पढ़ें- बेटे के लिए घर बेचा-कर्ज में डूबे, जेल भी गए पिता...अब बेटा मचा रहा IPL में धमाल

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 2nd May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 2 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match DC vs RR, जानें 43वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स