PBKS vs SRH Match: क्या अर्शदीप सिंह की एक महंगे ओवर से श्रेयस अय्यर का IPL 2026 सीजन खतरे में है? हैदराबाद के खिलाफ मैच में अर्शदीप ने जब 10 गेंदों का ओवर फेंका, तो पूरी पंजाब की टीम टेंशन में आ गई। सवाल उठ रहा है क्या कप्तान श्रेयस अय्यर अगले मैच से बाहर हो जाएंगे? जानिए क्या कहता है नियम...

SRH vs PBKS: IPL 2026 में पंजाब किंग्स की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ चंडीगढ़ के नए स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ, जिसने कप्तान श्रेयस अय्यर की टेंशन को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। मैच के दौरान अर्शदीप सिंह का एक ओवर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था और इसी ओवर ने अब पंजाब किंग्स की परेशानी बढ़ा दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और क्या वाकई श्रेयस अय्यर अगले मैच से बाहर हो जाएंगे?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अर्शदीप का वो ओवर कौन-सा था?

सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आज होने वाले मैच के पावरप्ले के दौरान अर्शदीप सिंह गेंदबाजी करने आए, लेकिन शायद किस्मत उनके साथ नहीं थी। उन्होंने एक के बाद एक एक्स्ट्रा गेंदें फेंकी और देखते ही देखते उनका ओवर 10 गेंदों लंबा हो गया। इस एक ओवर में उन्होंने 24 रन लुटा दिए। इस लंबे ओवर का नतीजा यह हुआ कि पंजाब की टीम समय से पीछे (Slow Over Rate) हो गई। चूंकि पंजाब पहले भी दो मैचों में समय सीमा पार कर चुकी है, इसलिए फैन्स के मन में डर बैठ गया है कि क्या अब कप्तान पर बैन लगेगा?

श्रेयस अय्यर सचमुच बैन होंगे?

अगर आप पुराने नियमों को जानते हैं, तो आपको पता होगा कि तीसरी बार स्लो ओवर रेट की गलती पर कप्तान को एक मैच के लिए बैन कर दिया जाता था। लेकिन आईपीएल ने इस बार नियम बदल दिए हैं। नए नियमों के मुताबिक, अब कप्तानों को सस्पेंड करने का नियम खत्म कर दिया गया है। अब आईपीएल में 'डेमेरिट पॉइंट्स' सिस्टम लागू हो गया है। यानी बैन के बजाय अब पैसों का भारी जुर्माना और रिकॉर्ड में पॉइंट्स काटे जाएंगे। ये डेमेरिट पॉइंट्स 3 साल तक खिलाड़ी के रिकॉर्ड में रहेंगे।

सिर्फ कप्तान ही नहीं, पूरी टीम को चुकानी होगी कीमत

अगर पंजाब को फिर से दोषी पाया जाता है, तो सजा सिर्फ श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी। आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के मुताबिक, कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना (जो पिछली बार 24 लाख था) लगाया जा सकता है। प्लेइंग इलेवन के हर खिलाड़ी (इम्पैक्ट प्लेयर सहित) पर 6 लाख रुपए या मैच फीस का 25% तक जुर्माना लग सकता है। फील्डिंग के दौरान बाउंड्री पर एक फील्डर कम रखने की सजा भी मिल सकती है, जिससे मैच हारने का डर रहता है।

पंजाब बनाम हैदराबाद मैच का हाल

अर्शदीप के महंगे ओवर और हैदराबाद की तूफानी शुरुआत (6 ओवर में 105 रन) के बाद ऐसा लग रहा था कि पंजाब मैच से बाहर हो जाएगी। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 28 गेंदों पर 74 रन कूट दिए थे, लेकिन तभी शशांक सिंह ने कमाल दिखाया। उन्होंने एक ही ओवर में खतरनाक दिख रहे ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा दोनों को पवेलियन भेजकर पंजाब की वापसी कराई।

इसे भी पढ़ें-बेटे के लिए घर बेचा-कर्ज में डूबे, जेल भी गए पिता...अब बेटा मचा रहा IPL में धमाल

इसे भी पढ़ें- IPL का नया SUPERSTAR: ऑरेंज कैप पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का कब्जा, 4 मैच में 200 रन से मचाया तहलका