Watch Video: विराट की नन्हीं फैन ने गिफ्ट किया फ्रेंडशिप बैंड, रिएक्शन देखकर फैंस हुए इमोशनल

Published : Jul 30, 2023, 02:58 PM ISTUpdated : Jul 30, 2023, 02:59 PM IST
virat kohli

सार

भारत बनाम वेस्टइंडीज के मैच में विराट कोहली नहीं खेले लेकिन उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। क्रिकेट मैच देखने पहुंची विराट की नन्हीं फैन ने उन्हें खूबसूरत तोहफा भी दिया है।

Virat Kohli Young Fan. वेस्टइंडीज के खिलाफ भले ही विराट कोहली खेलने के लिए नहीं उतरे लेकिन उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है। पहले तो वे वाटर ब्वाय बनकर अपने फैंस को गदगद कर दिए। इसके बाद एक नन्हीं फैन से मिलने के लिए उसके पास पहुंच गए। विराट की इस यंग फैन ने उन्हें ऐसा गिफ्ट दिया कि वे भी अपनी खुशी नहीं रोक पाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर विराट के चाहने वाले उन्हें और प्यार करने लगे हैं।

क्या है विराट के वायरल वीडियो में

विराट कोहली मैच में नहीं थे लेकिन उन्हें खेलते देखने की हसरत लिए एक नन्हीं सी फैन अपने पिता के साथ पहुंची थी। जैसे ही उसने विराट को देखा तो आवाज लगाने लगी। विराट उसकी आवाज सुनकर लगभग दौड़ते हुए उसके पास पहुंच जाते हैं। तब वह यंग फैन विराट कोहली को एक फ्रेंडशिप ब्रेसलेट गिफ्ट करती है। उसे हाथों में लेकर विराट कोहली काफी देर तक देखने लगते हैँ। वहीं पास खड़े नन्हीं लड़की के पिता लगातार वीडियो बनाते दिखे। उन्होंने जब विराट कोहली का रिएक्शन देखा तो वे भी इमोशनल हो गए। विराट कोहली का यह प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनके चाहने वाले गजब के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

 

 

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

यह वीडियो बीसीसीआई ने भी शेयर किया है जिसमें विराट अपनी नन्हीं फैन से ब्रेसलेट ले रहे हैं। कोहली ने इसे प्यार से स्वीकार किया और अपनी कलाई पर पहनकर आभार व्यक्त किया है। विराट ने फैन को ऑटोग्राफ भी दिया। इसके बाद तो नन्हीं सी फैन के पिता काफी भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। बच्ची के पिता ने कहा कि वे क्रिकेट को प्यार करते हैं। कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि अपने पसंदीदा खिलाड़ी से हमें इतना प्यार मिलेगा। मेरी बच्ची ने खासतौर यह गिफ्ट उनके लिए बनाया था और जब उन्होंने पहना तो हमारी आंखों में आंसू आ गए।

यह भी पढ़ें

Watch Video: जब ड्रिंक लेकर फील्ड पर पहुंचे विराट कोहली, गदगद फैंस ने कहा-'बंदा सेल्फलेस है'

 

PREV

Recommended Stories

2025 बना संन्यास का साल: इन 8 स्टार खिलाड़ियों ने लिया रिटायरमेंट
IPL Mini Auction 2026: किस टीम को चाहिए कौन सा खिलाड़ी? जानिए पूरा प्लान