विराट कोहली-रोहित शर्मा का अगला मैच कब और कहां? देखें पूरा ODI शेड्यूल

Published : Dec 07, 2025, 12:11 AM IST
virat kohli rohit sharma

सार

RO-KO Next ODI Series: भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। अब फैंस के मन में सवाल है कि दोनों प्लेयर अगली बार कहां और कब मैदान में उतरेंगे। यहां जानिए पूरा शेड्यूल.. 

Virat Kohli Rohit Sharma next Match: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज 2-1 से कब्जा कर लिया है। इस सीरीज में भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। भले ही ये दोनों अब सिर्फ वनडे में ही खेलते हैं, लेकिन इनका टीम में होना काफी मायने रखता है। विराट कोहली ने तीन मैचों में कुल 302 रन बनाए, जिनमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने 146 रन बनाए और दो अर्धशतक ठोकें। ये दोनों खिलाड़ी 2025 के लिए भारत की आखिरी ODI सीरीज में नजर आए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अब अगली बार रो-को (रोहित-कोहली) की जोड़ी कब खेलती नजर आएगी?

रोहित शर्मा और विराट कोहली अगली बार कब खेलेंगे?

9 दिसंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 T20I मैच होंगे। लेकिन ODI में विराट और रोहित अगली बार जनवरी 2026 में खेल सकते हैं। उनकी अगली सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी, जिसमें तीन ODIs खेले जाएंगे।

भारत vs न्यूज़ीलैंड ODI सीरीज 2026

तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी 2026 को बड़ौदा में खेला जाएगा। दूसरा मैच 14 जनवरी 2026 को राजकोट में होगा और तीसरा मैच 18 जनवरी 2026 को इंदौर में होगा। इसके बाद विराट और रोहित लगभग छह महीने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहेंगे और 2026 टी20 वर्ल्ड कप के बाद ही फिर मैदान में नजर आएंगे।

2027 वर्ल्ड कप तक भारत का ODI शेड्यूल

भारत vs न्यूजीलैंड

वेन्यू: भारत

मैच संख्या: 3

तारीख: 11-18 जनवरी 2026

भारत vs अफग़ानिस्तान

वेन्यू: भारत

मैच संख्या: 3

तारीख: जून 2026

भारत vs इंग्लैंड

वेन्यू: इंग्लैंड

मैच संख्या: 3

तारीख: 14-19 जुलाई 2026

भारत vs बांग्लादेश

वेन्यू: बांग्लादेश

मैच संख्या: 3

तारीख: सितंबर 2026

भारत vs वेस्टइंडीज

वेन्यू: वेस्टइंडीज

मैच संख्या: 3

तारीख: सितंबर-अक्टूबर 2026

भारत vs न्यूजीलैंड

वेन्यू: न्यूजीलैंड

मैच संख्या: 3

तारीख: अक्टूबर-नवंबर 2026

भारत vs श्रीलंका

वेन्यू: भारत

मैच संख्या: 3

तारीख: जनवरी 2027

एशिया कप 2027

वेन्यू: बांग्लादेश

मैच संख्या: 2-6

तारीख: जुलाई 2027

वनडे विश्व कप 2027

वेन्यू: साउथ अफ़्रीका

मैच संख्या: TBD

तारीख: अक्टूबर-नवंबर 2027

रोहित और विराट की तैयारी

रोहित शर्मा और विराट कोहली न्यूजीलैंड सीरीज से पहले अपनी-अपनी घरेलू टीमों के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेल सकते हैं। रोहित मुंबई के लिए और विराट दिल्ली के लिए खेलेंगे। ये टूर्नामेंट 24 दिसंबर 2025 से शुरू होगा और दोनों खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए फॉर्म में रहने में मदद करेगा।

नोट: मार्च 2027 के बाद का फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) अभी तय होना बाकी है। इसके अलावा वर्ल्ड कप और एशिया कप की तैयारी के लिए और भी बाइलेटरल सीरीज खेली जाएंगी।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs SA 3rd ODI: यशस्वी जायसवाल ने शतक ठोक रचा इतिहास, ऐसा करने वाले छठे भारतीय बने
IND vs SA 3rd odi: यशस्वी जायसवाल की आंधी में उड़ी दक्षिण अफ्रीका, भारत ने सीरीज पर किया कब्जा