
India ODI Schedule 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है। इंग्लैंड ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस सीरीज में लंबे समय बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा एक साथ वनडे क्रिकेट खेलते नजर आए। चूंकि दोनों दिग्गज अब केवल वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए खेल रहे हैं, इसलिए फैंस हमेशा जानना चाहते हैं कि अगली बार उन्हें मैदान पर कब देखा जाएगा। आइए जानते हैं भारत के आगामी वनडे शेड्यूल और विराट-रोहित की संभावित वापसी के बारे में।
विराट कोहली और रोहित शर्मा अब भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे में उनकी अगली वापसी सितंबर-अक्टूबर 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में हो सकती है। यह सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।
पहला वनडे: 27 सितंबर 2026– तिरुवनंतपुरम
दूसरा वनडे: 30 सितंबर 2026– गुवाहाटी
तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर 2026– न्यू चंडीगढ़ (मोहाली)
वेस्टइंडीज सीरीज के बाद भारतीय टीम अक्टूबर-नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में भी विराट कोहली और रोहित शर्मा के खेलने की संभावना है। हालांकि, मैचों की तारीख और वेन्यू का ऐलान अभी नहीं हुआ है।
और पढे़ं- भारत इंग्लैंड वनडे सीरीज के टॉप रन स्कोरर, जानिए किस खिलाड़ी ने बनाए सबसे ज्यादा रन
साल 2026 के आखिर में भारत अपने घरेलू मैदान पर श्रीलंका की मेजबानी करेगा। इस दौरे में टेस्ट, टी20 और वनडे तीनों फॉर्मेट खेले जाएंगे। वनडे सीरीज में विराट और रोहित एक बार फिर भारतीय टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालते नजर आ सकते हैं।
1. विराट कोहली और रोहित शर्मा अगला मैच कब खेलेंगे?
सितंबर 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके खेलने की संभावना है।
2. भारत की अगली वनडे सीरीज किसके खिलाफ होगी?
भारत की अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाएगी।
3. क्या विराट और रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेल सकते हैं?
फिलहाल दोनों 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों का हिस्सा माने जा रहे हैं। बाकि फैसला सिलेक्शन कमेटी का होगा।