RCB को पहली IPL ट्रॉफी जीताने के लिए विराट कोहली ने उठाया बड़ा कदम, पत्नी अनुष्का शर्मा को भी लिया साथ

Published : May 25, 2025, 01:21 PM ISTUpdated : May 25, 2025, 01:25 PM IST
virat kohli-anushka sharma ram mandir

सार

Virat-Anushka in Ayodhya: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी के साथ अयोध्या राम मंदिर पहुंचे हैं। उन्हें अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि पर पूजन दर्शन करते हुए देखा गया। 

Virat Kohli visited Ayodhya: विराट कोहली इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वो भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्हें वृंदावन में प्रेमानंद महाराज जी से मिलते हुए देखा गया था। अब वो रामलाल के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। रविवार को विराट अपनी पत्नी के साथ अयोध्या के राम मंदिर गए। इसके अलावा वर्षों पुरानी हनुमानगढ़ी मंदिर भी पूजा करने गए हैं। विराट को इस दौरान माथा टेकते हुए देखा गया। मंदिर के पुजारी ने उन्हें फूलों की माला पहनाया और माथे पर चंदन भी लगाया। किंग कोहली के हाथों में प्रसाद लेते हुए भी देखा गया। विराट का भक्तिमय वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अयोध्या पहुंचकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भक्ति भाव में पूरी तरह से बिजी नजर आए हैं। जैसे ही दोनों ने रामलला के दरबार में पहुंचे, वैसे ही माहौल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। उसके बाद विराट और अनुष्का ने अयोध्या आने वाले सभी राम भक्तों का अभिवादन भी किया। दर्शन पूजन कर दोनों लोग भाव विभोर दिखे। इसके अलावा दोनों को मीडिया से दूरी बनाते हुए भी देखा गया।

IPL 2025 में आरसीबी टीम ने दिखाया दमदार प्रदर्शन

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। उससे पहले वो टी20i से भी रिटायर हो चुके हैं। अब वो केवल वनडे क्रिकेट में दिखेंगे। फिलहाल वो इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी टीम ने प्लेऑफ में जगह बना कर ली है। अब वो अपनी टीम को टॉप 2 में पहुंचाना चाहते हैं। आरसीबी ने कुल 13 मैच खेले हैं, जिसमें 8 मैच जीतकर 17 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर विराजमान है। टीम का आखिरी लीग मैच 27 मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ है। इसके लिए वो लखनऊ में ही मौजूद हैं, जो अयोध्या से ज्यादा दूर नहीं है।

18 सालों से टीम ने नहीं जीती आईपीएल की ट्रॉफी

IPL 2025 में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा है और लगातार रन मशीन बनकर रन बनाए हैं। 12 मैचों में विराट ने 60 की औसत और 145 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 548 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 7 अर्धशतक लगाया है। उनके इसी दमदार प्रदर्शन के चलते आरसीबी इस समय प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है। ऑरेंज कैप की रेस में भी वो बने हुए हैं। यदि उन्हें 2-3 मुकाबले और खेलने का मौका मिल गया, तो वो आगे निकल सकते हैं। साथ ही विराट के और बेंगलुरु के 18 सालों से ट्रॉफी जीतने का सपना भी पूरा हो जाएगा।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल