Virat Kohli: जब 13 साल के कोहली का भरा गया था फॉर्म, कोच ने बैटिंग में दिए थे 5 में से 4 नंबर!

Published : May 25, 2026, 11:26 AM IST
Virat Kohli

सार

विराट कोहली का 13 साल की उम्र का क्रिकेट रजिस्ट्रेशन फॉर्म वायरल हो रहा है। 2002 के इस फॉर्म में कोच राजकुमार शर्मा ने उनकी बैटिंग को 5 में से 4 और बॉलिंग को 2 रेटिंग दी थी। कोच ने उन्हें 'आक्रामक व समर्पित' बताते हुए एक 'होनहार टैलेंट' कहा था।

Virat Kohli Childhood Cricket Form Viral: विराट कोहली का नाम भारतीय क्रिकेट के उन महान खिलाड़ियों में शुमार है, जिन्होंने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। क्रिकेट के लिए उनका जुनून और समर्पण किसी से छिपा नहीं है। हाल ही में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है और अब सिर्फ वनडे में भारत के लिए खेल रहे हैं। वहीं, आईपीएल में वह पिछले 19 सीजन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम का एक अहम हिस्सा हैं। इसी बीच, कोहली के बचपन का एक क्रिकेट रजिस्ट्रेशन फॉर्म सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने उनकी बैटिंग स्किल को जो रेटिंग दी है, उसे देखकर हर कोई हैरान है।

विराट कोहली का क्रिकेट रजिस्ट्रेशन फॉर्म वायरल

जी हां, सोशल मीडिया पर एक एप्लीकेशन फॉर्म की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे विराट कोहली का वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एकेडमी का रजिस्ट्रेशन फॉर्म बताया जा रहा है। इस फॉर्म के मुताबिक, कोहली ने 2002 में 13 साल की उम्र में यह प्लेयर रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें उन्होंने अपना नाम, जन्मतिथि, उम्र, पिता का नाम, स्कूल और अपना पता साफ-साफ लिखा है।

क्रिकेट से जुड़ी जानकारी में उन्होंने खुद को टॉप-ऑर्डर बैटर और दाएं हाथ का बल्लेबाज बताया है। हालांकि, बॉलिंग को लेकर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। फॉर्म में यह भी लिखा है कि वह 1998 से वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के लिए स्थानीय टूर्नामेंट खेल रहे हैं।

कोच राजकुमार शर्मा ने दी थी दिलचस्प रेटिंग!

कहते हैं 'पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं'। विराट की प्रतिभा को उनके बचपन में ही कोच राजकुमार शर्मा ने पहचान लिया था। प्लेयर रजिस्ट्रेशन के बाद, प्रैक्टिस कैंप में कोच राजकुमार शर्मा ने कोहली के खेल का आकलन किया। उन्होंने कोहली की बैटिंग को 5 में से 4 की रेटिंग दी। साथ ही रिमार्क में लिखा कि उनकी बैटिंग तकनीक अच्छी है और वह ऑफ-साइड पर बहुत अच्छा खेलते हैं। वहीं, कोहली की गेंदबाजी को 5 में से सिर्फ 2 अंक दिए और उसे 'औसत' बताया।

कोहली की फील्डिंग को 4 और फिटनेस को 3 नंबर मिले थे। टेंपरामेंट यानी मिजाज के लिए उन्हें 4 अंक दिए गए और रिमार्क में 'आक्रामक और समर्पित' लिखा गया। कुल मिलाकर, कोच ने कोहली को 5 में से 4 अंक दिए और लिखा कि वह एक 'होनहार टैलेंट' हैं, लेकिन उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। इसी के साथ उन्हें वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एकेडमी के लिए चुन लिया गया। अब यही फॉर्म सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अगर मौजूदा क्रिकेट की बात करें, तो विराट कोहली आईपीएल के 19वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ओपनिंग कर रहे हैं। मौजूदा चैंपियन आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। 26 मई को क्वालिफायर-1 मैच में आरसीबी का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला में खेला जाएगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who is Jessica Davies: कौन हैं ट्रैविस हेड की पत्नी जेसिका, जो बिजनेस में पति से भी हैं आगे?
Vaibhav Sooryavanshi: वानखेड़े में मैच देखने पहुंचा RR स्टार का परिवार, जीत के बाद वीडियो वायरल