Watch Video: 2011 वर्ल्ड कप में धोनी का छक्का याद है? नहीं तो यह वीडियो देखें, CSK के ट्वीट पर फिदा हुए फैंस

Published : Apr 02, 2023, 04:22 PM ISTUpdated : Apr 02, 2023, 04:30 PM IST
dhoni

सार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2 अप्रैल को ही भारत को विश्व विजेता बनाया था। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने वर्ल्ड कप जैसा छक्का जड़ा। जिसका वीडियो सीएसके ने ट्वीट किया है। 

MS Dhoni 2011 World Cup. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2 अप्रैल को ही भारत को विश्व विजेता बनाया था। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने वर्ल्ड कप जैसा छक्का जड़ा। जिसका वीडियो सीएसके ने ट्वीट किया है। 12 साल पहले धोनी ने शानदार छक्का जड़कर श्रीलंका को हराया था और भारत को विश्व चैंपियन बना दिया। भारतीय क्रिकेट फैंस उस यादगार जीत की 12वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। 1983 के 28 साल भारत ने वनडे विश्वकप पर कब्जा जमाया था। अब धोनी ने फिर से वह छक्का याद दिलाया है।

श्रीलंका ने बनाए थे 275 रन

साल 2011 में 2 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच खेला गया था। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 275 रन बनाए। वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए ओपनिंग की लेकिन खतरनाक बॉलर लसिथ मलिंगा ने दोनों बल्लेबाजों को जल्दी आउट करके स्टेडियम को सन्न कर दिया था। इसके बाद विराट कोहली ने श्रीलंका को जवाब देना शुरू किया लेकिन तिलकरत्ने दिलशान ने विराट को आउट कर दिया। इसके बाद मैदान पर उतरे महेंद्र सिंह धोनी ने गौतम गंभीर के साथ शतकीय साझेदारी की। जीत के पास पहुंचकर गंभीर आउट हो गए लेकिन धोनी ने अपने स्टाइल में मैच को फिनिश किया और भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया।

 

 

धोनी ने फिर दिलाई उस छक्के की याद

शानिवार को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने प्रैक्टिस शुरू की और नेट्स पर महेंद्र सिंह धोनी ने फिर से उसी यादगार छ्क्के को जड़ा। यह बेहतरीन वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्वीट से ट्वीटर पर डाला है, जिस पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। यह प्रैक्टिस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। इससे पहले 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का मुकाबला गुजरात से हुआ और गुजरात टाइटंस ने वह मुकाबला जीत लिया। चेन्नई को आईपीएल 2023 में अभी पहली जीत का इंतजार है।

यह भी पढ़ें

भारत के लिए त्योहार से कम नहीं आज का दिन, 2 अप्रैल को ही धोनी ने पूरा किया था 28 साल पुराना सपना

PREV

Recommended Stories

विराट कोहली ने IPL 2026 में रचा इतिहास, 9000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने
IPL इतिहास के 5 सबसे कम टीम स्कोर, टॉप पर वही टीम जिसने दिल्ली कैपिटल्स की कमर तोड़ी