India vs Pakistan U19 Final : अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टक्कर है। इस महामुकाबले में सबकी नजरें वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर पर हैं, जिन्होंने 4 मैचों में 303 रन बनाकर पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला जारी है। इस मुकाबले में सबकी नजरें आर्यवीर सहवाग पर टिकी हैं। जिनके लिए यह सिर्फ खिताब की लड़ाई नहीं है, बल्कि खुद को साबित करने का बड़ा मौका भी है। हालांकि अभी तक पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने पूरे टूर्नामेंट में अपने बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया है कि वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भारतीय टीम को उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
कौन हैं आर्यवीर सहवाग?
आर्यवीर सहवाग पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे हैं। वीरेंद्र सहवाग अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए दुनिया भर में मशहूर रहे हैं। अब उनके बेटे भी क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बना रहे हैं। आर्यवीर भारतीय अंडर-19 टीम के ओपनिंग बल्लेबाज हैं। उन्होंने एशिया कप में लगातार अच्छी बल्लेबाजी करके अपनी काबिलियत दिखाई है। उनकी बल्लेबाजी में बड़े शॉट खेलने के साथ पारी को संभालने की क्षमता भी नजर आई है।
आर्यवीर सहवाग टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर
आर्यवीर सहवाग टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैच में 303 रन, एक शतक और दो अर्धशतक आर्यवीर के आंकड़े इस समय टूर्नामेंट में सबसे शानदार हैं। उन्होंने 4 पारियों में 303 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 101 और स्ट्राइक रेट 95.58 रहा है। उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं।
इस टूर्नामेंट में उनका सबसे बड़ा स्कोर 160 रन रहा। यह पारी उन्होंने UAE के खिलाफ खेली थी। इसके अलावा नेपाल के खिलाफ उन्होंने 70 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 51 रन बनाए। ABP
पाकिस्तान के खिलाफ पिछली पारी में नहीं चला था बल्ला
आर्यवीर के लिए पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल एक बड़ी चुनौती भी है। टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आए थे, तब आर्यवीर 40 गेंदों में सिर्फ 22 रन बना सके थे। उस मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
अब फाइनल में उनके पास पाकिस्तान के खिलाफ पिछली नाकामी को पीछे छोड़ने और अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाने का मौका है।