India vs New Zealand 1st ODI: वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया इस मैच में पहले गेंदबाजी कर रही है। इस मैच में भारतीय मूल का खिलाड़ी कीवी टीम की ओर से खेलने उतरा।
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा में खेला जा रहा है। शुभमन गिल की टीम इस मैच में पहले गेंदबाजी कर रही है। विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर मेन इन ब्लू जर्सी में खेलने के लिए उतरे हैं। दोनों दिग्गजों का इंतजार बेहद बेहद लंबे समय से कर रहे थे। लेकिन इसी बीच कीवी प्लेयर चर्चा में आ गया।
25
भारतीय मूल का खिलाड़ी
बड़ोदरा वनडे में शुभमन गिल पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह को जगह नहीं मिली। गौतम गंभीर ने प्रसिद्ध कृष्णा पर भरोसा जताया। वहीं, न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में कई ऐसे नाम हैं, जिनके बारे में फैंस को जानकारी नहीं है। इन्हीं में से एक नाम आदित्य अशोक का है। वो भारतीय मूल के हैं और अब सुर्खियों में बने हुए हैं।
35
कौन हैं आदित्य अशोक?
भारत के खिलाफ अपना पहला वनडे मुकाबला खेल रहे आदित्य अशोक न्यूजीलैंड के उभरते हुए युवा स्पिनर हैं। 23 वर्षीय इस कीवी खिलाड़ी की तुलना ईश सोढ़ी से की जा रही है। अशोक को सोढ़ी का उत्तराधिकारी कहा जा रहा है। इस खिलाड़ी का भी भारत से बेहद खास कनेक्शन है। आदित्य का जन्म तमिलनाडु के वेल्लोर में हुआ। जब वो 4 साल के थे, तब उनका परिवार सिंगापुर चला गया। इसके बाद 2023 में न्यूजीलैंड के लिए पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला।
45
रजनीकांत के फैन हैं आदित्य
भले ही आदित्य अशोक न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन उनका दिल भारत के लिए धड़कता है। वो भारतीय संस्कृति को भूले नहीं हैं। उनकी फैमिली अभी भी समय निकालकर इंडिया टूर करती है। तामिलनाडु में जन्म लेने वाले आदित्य साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के फैन हैं। उन्होंने अपनी हाथों पर उनकी टैटू बनवा रखी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वो बचपन से रजनीकांत के फैन हैं।
55
कैसा है आदित्य अशोक का करियर?
आदित्य अशोक भारत में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। हालांकि, वो न्यूजीलैंड के लिए पहले ही डेब्यू कर चुके हैं। 23 साल के इस खिलाड़ी न अब तक 2 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। दोनों ही फॉर्मेट्स में इस स्पिनर ने 2-2 बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसाया है। अभी इनके करियर की शुरुआत है। ये एजाज पटेल और ईश सोढ़ी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं, जो भारतीय मूल से आते हैं।