कौन हैं प्रिया सरोज जिनकी क्रिकेटर रिंकू सिंह से हुई सगाई?

Published : Jan 17, 2025, 07:16 PM IST
Priya Saroj engaged with Rinku Singh

सार

क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही दूल्हा बनेंगे! खबर है कि उनकी सगाई सपा सांसद प्रिया सरोज से हो गई है। कोच ने पुष्टि की है, लेकिन परिवारों ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Rinku Singh engagement Priya Saroj: क्रिकेटर रिंकू सिंह की दूल्हा बनने जा रहे हैं। यूपी की समाजवादी पार्टी की सांसद उनकी दुल्हनिया बनने जा रही है। विश्वस्त सूत्रों ने दावा किया है कि सपा सांसद और क्रिकेटर की सगाई कर दी गई है। जल्द ही दोनों की शादी की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। रिंकू सिंह के कोच मसूदु जफर अमीनी ने क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई की पुष्टि की है। हालांकि, दोनों परिवारों ने अभी तक इसे सार्वजनिक नहीं किया है।

अलीगढ़ में हुई सगाई

क्रिकेटर के दोस्तों की मानें तो रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई अलीगढ़ में हुई है। 16 जनवरी को प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज व कुछ घरवाले यहां मौजूद थे। अलीगढ़ के ओजोन सिटी में सगाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोनों पक्षों से कुछ बेहद करीबी ही इसमें शामिल हुए थे।

टी20 के स्टार क्रिकेटर की कौन है दुल्हनिया?

टी20 के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की सगाई समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ हुई है। प्रिया सरोज, मछलीशहर से सपा की टिकट पर जीतकर लोकसभा पहुंची है। वह कद्दावर नेता तूफानी सरोज की बेटी हैं। तूफानी सरोज स्वयं सांसद रह चुके हैं। वह वर्तमान में केराकत से सपा के विधायक हैं। 26 साल की प्रिया सरोज 2024 के लोकसभा चुनाव में 35850 वोटों से जीत हासिल की थी। 23 नवम्बर 1998 में बनारस में जन्मीं प्रिया की शिक्षा-दीक्षा नई दिल्ली में हुई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट प्रिया ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री ली है।

 

रिंकू सिंह क्रिकेट के उभरते हुए सितारे

रिंकू सिंह, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में शानदार खेल का प्रदर्शन कर लाइमलाइट में आए थे। 27 वर्षीय स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह ने 2 वन डे और 32 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 55 रन तो टी20 इंटरनेशनल मैच में 46.09 के औसत से 507 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें:

H-1B वीजा में बड़ा बदलाव: क्या होगा भारतीयों पर असर? क्या ट्रंप इसे मानेंगे?

PREV

Recommended Stories

IND vs SL 2nd Test Day 5: भारत-श्रीलंका मैच में बारिश ने डाला खलल तो क्या होगा रिजल्ट?
राखी से पहले ही विराट कोहली की कलाई पर सजी राखी, अनुष्का के साथ एयरपोर्ट पर आए नजर