WPL 2026 ऑक्शनर मल्लिका सागर कितनी संपत्ति की मालकिन हैं? आईपीएल में मचा चुकी हैं धूम

Published : Nov 27, 2025, 02:34 PM IST
Mallika Sagar

सार

WPL Mega Auction 2026: डब्ल्यूपीएल 2026 का मेगा ऑक्शन होने जा रहा है। पिछले आईपीएल मेगा नीलामी में धूम मचाने वाली ऑक्शनर मल्लिका सागर इवेंट होस्ट करने वाली हैं। पहले ही वो अपनी पहचान बना चुकी हैं। कमाई के मामले में वो काफी आगे हैं। 

Mallika Sagar Net Worth: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए ऑक्शन आज यानी 27 नवंबर को नई दिल्ली में होने जा रहा है। इस नीलामी में कुल 277 महिला खिलाड़ियों का नाम दर्ज हुआ है। मल्लिका सागर इस बार डब्ल्यूपीएल में बोली लगाने का काम करेगी। बता दें, कि इससे पहले 2025 नीलामी में भी इन्हीं के कंधों पर इसकी जिम्मेदारी दी गई थी, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। ये काफी जानकार ऑक्शनर हैं, जिनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं है। चलिए हम आपको इनकी पढ़ाई, कमाई और अनुभव के बारे में जानकारी देते हैं।

मल्लिका सागर ने पढ़ाई कहां से की है?

WPL ऑक्शनर मल्लिका सागर आर्ट की दुनिया की एक पॉपुलर हस्ती हैं। वह कई आर्ट ऑक्शन कंडक्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा दुबई में होने वाले आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026 में भी खिलाड़ियों पर बोली लगाती हुईं नजर आएंगी। इसके अलावा उनका ताल्लुक भारत से ही है। पढ़ाई भले ही उन्होंने अमेरिका से की है, लेकिन उनकी कमाई का सबसे बड़ा जड़ भारत में ही है। आईपीएल और डब्ल्यूपीएल से उनकी अच्छी खासी कमाई होती है।

और पढ़ें- WPL 2026 Auction: कब-कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी, जानें ऑनलाइन या टीवी पर कैसे देखें

मल्लिका सागर कहां की रहने वाली हैं?

बता दें, कि मल्लिका सागर का जन्म मुंबई के एक बिजनेसमैन फैमिली में हुआ। उन्होंने अमेरिका के फिलाडेल्फिया के ब्रायन मावर कॉलेज से आर्ट की पढ़ाई की है। साल 2001 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। मल्लिका ने सिर्फ 26 साल की उम्र में ऑक्शन में कदम रख दिया था। अमेरिका से वापस आने के बाद वो भारत में ही रहने लगीं। प्रो कब्बड्डी में ऑक्शनर की भूमिका निभाकर पूरे विश्व जगत में अपनी पहचान बनाई।

मल्लिका सागर की नेटवर्थ कितनी है?

डब्ल्यूपीएल मेगा ऑक्शन में मल्लिका सागर के चर्चे चारों तरफ हो रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं, कि उनकी कितनी सम्पत्ति है। इसके जवाब में हम आपको बता दें, कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो 15 मिलियन डॉलर यानि करीब 126 करोड़ रुपए की मालकिन हैं। वो काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं। आईपीएल ऑक्शन से लेकर WPL और PKL में होस्ट करके करोड़ों रुपए लेती हैं।

और पढ़ें- WPL की टॉप-5 सबसे महंगी महिला खिलाड़ी, जानें किसे मिली कितनी रकम

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 10 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 9th April 2026: KKR vs LSG कल का मैच कौन जीता? IPL 15वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच