बेथ मूनी की संघर्षपूर्ण अर्धशतकीय पारी
9वें ओवर में गुजरात ने चौथा विकेट गंवा दिया, जिससे टीम प्रेशर में आ गई। हालांकि, एक छोर से बेथ मूनी ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने जॉर्जिया वेयरहैम के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बेथ मूनी ने 51 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत गुजरात जायंट्स दिल्ली के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखने में सफल रही।