Who Won Yesterday's IPL Match, 15th May 2026: LSG vs CSK कल का मैच कौन जीता? IPL 59वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच

Published : May 16, 2026, 12:12 AM IST
LSG vs CSK match results

सार

LSG vs CSK IPL Yesterday Match Result (कल का क्रिकेट मैच रिजल्ट): Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings आईपीएल में कल का मैच कौन जीता, स्कोर, हाइलाइट्स और अहम पलों की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

LSG vs CSK Match Results: IPL 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। लखनऊ ने 188 रन के लक्ष्य को सिर्फ 16.4 ओवर (20 गेंद शेष) में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया, जहां चेन्नई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए थे।

मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने दिलाई धमाकेदार शुरुआत

लखनऊ की जीत के सबसे बड़े हीरो मिचेल मार्श रहे। उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 90 रन की तूफानी पारी खेली। मार्श ने अपनी पारी में 9 चौके और 7 छक्के लगाए और चेन्नई के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया। उनके साथ जोस इंग्लिश ने भी शानदार बल्लेबाजी की। इंग्लिस ने 36 रन बनाए और दोनों बल्लेबाजों के बीच 135 रन की मजबूत ओपनिंग साझेदारी हुई। धमाकेदार पारी की बदौलत मिचेल मार्श को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 16 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल

निकोलस पूरन ने लगाई जीत पर मुहर

ओपनिंग साझेदारी के बाद निकोलस पूरन ने मैच को तेजी से खत्म किया। पूरन ने 17 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। उन्होंने अंशुल कंबोज के ओवर में लगातार 4 चौके लगाकर मुकाबला पूरी तरह लखनऊ की झोली में डाल दिया।

CSK बॉलर्स नहीं बना सके दबाव

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज इस मुकाबले में ज्यादा असर नहीं छोड़ सके। मुकेश चौधरी और स्पेंसर जॉनसन को 1-1 विकेट जरूर मिला, लेकिन बाकी गेंदबाज लखनऊ के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे। विशेष रूप से अंशुल कंबोज काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने सिर्फ 2.4 ओवर में 63 रन लुटा दिए।

कार्तिक शर्मा और ब्रेविस ने संभाली CSK की पारी

चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पावरप्ले में ही दो बड़े विकेट गंवा दिए। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और कार्तिक शर्मा ने पारी को संभाला। कार्तिक शर्मा ने 42 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इनिंग में 6 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं ब्रेविस ने 16 गेंदों में 25 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 70 रन की अहम साझेदारी हुई।

शिवम दुबे ने अंत में खेली तेज पारी

आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में नाबाद 32 रन की उपयोगी पारी खेली। वहीं प्रशांत वीर ने भी 13 रन का योगदान दिया, जिसकी मदद से चेन्नई 187 रन तक पहुंच सकी।

आकाश सिंह ने डेब्यू मैच में किया शानदार प्रदर्शन

लखनऊ की ओर से डेब्यू कर रहे आकाश सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और चेन्नई के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इसके अलावा मोहम्मद शमी और शहबाज अहमद को 1-1 विकेट मिला।

LSG की जीत से बढ़ा टीम का आत्मविश्वास

इस बड़ी जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीजन में अपना आत्मविश्वास बढ़ाया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी गेंदबाजी और शुरुआती बल्लेबाजी पर दोबारा काम करने की जरूरत महसूस होगी।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 16 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल
Virat Kohli: 2027 वर्ल्ड कप खेलूंगा, लेकिन एक शर्त पर...विराट कोहली ने साफ कर दिए अपने इरादे