
SRH vs RR Match Results: सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे डेब्यू करने वाले दो गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन, जिन्होंने 4-4 विकेट लेकर राजस्थान की बल्लेबाजी को ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया। बता दें कि मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ये पहली हार है। इससे पहले वो अपने चार मैच जीत चुकी है। 24 रन देकर 4 विकेट चटकाने वाले प्रफुल्ल हिंगे को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
Who Won Yesterday's IPL Match, 15th April 2026: RCB vs LSG कल का मैच कौन जीता? IPL 23वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
राजस्थान ने कप्तान रियान पराग टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और अभिषेक शर्मा जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर ही आउट हो गए। इसके बाद ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने पारी को संभाला और पावरप्ले में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। 7वें ओवर में हेड 18 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और सिर्फ 30 गेंदों में फिफ्टी पूरी की।
फिफ्टी के बाद किशन ने तेजी से रन बनाए और 11वें ओवर तक टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। वह 14वें ओवर में 91 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 44 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्के लगाए। SRH की ओर से क्लासेन ने 40 रन (26 गेंद), नीतीश कुमार रेड्डी 28 रन (13 गेंद) ने भी अच्छा योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत हैदराबाद ने 6 विकेट पर 216 रन बनाए।
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 14 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में टीम ने 1 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। प्रफुल्ल हिंगे ने दूसरी ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया। इसके बाद चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को बोल्ड मार दिया। ओवर की आखिरी गेंद में उन्होंने प्रिटोरियस को भी कैच करा पैवेलियन भेज दिया। RR के ये तीनों बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाए। हिंगे ने अपने दूसरे ओवर में रियान पराग को भी सिर्फ 4 रन पर आउट कर दिया। बाद में साकिब हुसैन ने 1 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल का विकेट लेकर राजस्थान की कमर ही तोड़ दी।
मुश्किल समय में फरेरा और जडेजा ने पारी संभाली। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई, जिससे टीम ने वापसी की कोशिश तो की। फरेरा ने जहां 44 गेंद में 69 रन बनाए, वहीं जडेजा ने 32 गेंद में 45 रन की पारी खेली। हालांकि, दोनों टीम को हार से नहीं बचा सके। आखिरी में तुषार देशपांडे ने 11 गेंदो में 25 रन ठोक कुछ हद तक हार के अंतर को कम करने की कोशिश की लेकिन टीम 19 ओवर में 159 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
इस मैच में दोनों गेंदबाजों को ईशान की कप्तानी में डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने इसे पूरी तरह भुनाया। बता दें कि इससे पहले SRH की टीम 200+ स्कोर बनाकर भी डिफेंड नहीं कर पा रही थी। यानी कहीं न कहीं उनकी बॉलिंग कमजोर थी, लेकिन राजस्थान के खिलाफ मैच में दो डेब्यू करने वाले बॉलर प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट चटकाकर अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई। प्रफुल्ल हिंगे ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, साकिब हुसैन ने भी 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाते हुए राजस्थान रॉयल्स को चारों खाने चित कर दिया।