IPL 2026: 25.20 Cr. में बीके Cameron Green को मिलेंगे सिर्फ 18 करोड़, ये है बड़ी वजह

Published : Dec 17, 2025, 02:31 PM IST
Cameron Green IPL Auction 2026

सार

Cameron Green: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को आईपीएल 2026 नीलामी में सबसे ज्यादा रकम देकर केकेआर ने खरीदा। उन्हें 25.20 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। इसके बवाजूद उन्हें सिर्फ 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। आइए पीछे की बड़ी वजह जानते हैं। 

Cameron Green IPL Auction 2026: आईपीएल ऑक्शन 2026 में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन सीजन के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25 करोड़ 20 लाख रुपए देकर अपनी टीम में खरीदा। यह बिड सबसे ज्यादा चर्चा का विषय भी बन गया, क्योंकि ग्रीन इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के तीसरी सबसे महंगे खिलाड़ी बने। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों के मामले में नंबर वन पा पहुंच गए। अभी तक किसी भी विदेशी खिलाड़ी को इतनी बड़ी रकम नहीं मिली थी। हैरानी की बात यह है, कि ग्रीन को सिर्फ 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। अब लोगों के मन में सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों? लिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं...

कैमरून ग्रीन को क्यों मिलेंगे सिर्फ 18 करोड़?

आईपीएल 2026 में खेलने के लिए कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपए मिलने वाले हैं, लेकिन इसमें से सिर्फ 18 cr रुपए ही उनके अकाउंट में जाएंगे। असल में इसके पीछे की बड़ी वजह आईपीएल का एक खास नियम है। इस नियम को 'मैक्सिमम फीस रूल' कहा जाता है। इस नियम के मुताबिक, मिनी नीलामी में बिकने वाले किसी भी विदेशी खिलाड़ी को मिलने वाली अधिकतम अमाउंट दो चीजों में से जो कम हो, वही होती है।

आखिर वो 2 चीजें क्या हैं?

इस नियम के अनुसार, पहली-सबसे ऊंचा रिटेंशन स्लैब, जो इस सीजन के लिए 18 करोड़ रुपए है। दूसरी- पिछले मेगा नीलामी में लगी सबसे बड़ी बोली। आईपीएल 2025 के लिए हुए ऑक्शन में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, क्योंकि उन्हें 27 करोड़ रुपए मिले थे। इन दोनों में से कम अमाउंट 18 करोड़ रुपए है। इसी के चलते ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपए की जगह सिर्फ 18 करोड़ ही दिए जाएंगे। बची हुई राशि बीसीसीआई के 'प्लेयर वेलफेयर फंड' में जाएगी।

और पढ़ें- IPL 2026 Mini Auction: देखें नीलामी में बिकी पूरे खिलाड़ियों की लिस्ट और कौन रहे अनसोल्ड?

ग्रीन को खरीदने के लिए टीमों में हुई टक्कर

ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार खिलाड़ी को खरीदने के लिए नीलामी में टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। कैमरून ग्रीन का बेस्ट प्राइस 2 करोड़ रुपए तय की गई थी। पहले राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बोली लगी। लेकिन जब राजस्थान ने किनारा ले लिया, तब चेन्नई के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स आ गई। अंत में कोलकाता ने बाजी मारी और बड़ी रकम देकर इस खिलाड़ी को अपनी टीम में जोड़ा।

चोट के बाद वापसी कर रहे कैमरून ग्रीन

गौरतलब है कि, कैमरन ग्रीन पीठ की चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। चोट के चलते ही वह आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर नहीं आए थे। मेगा ऑक्शन में भी वह अनसोल्ड रहे थे। इसके बवाजूद भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके ऊपर भरोसा जताया। इसके पीछे की एक और बड़ा वजह केकेआर से आंद्रे रसेल का रिटायर होना है, क्योंकि इस खिलाड़ी की कोई जगह ले सकता था तो वह ग्रीन ही थे। ग्रीन बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा योगदान दे सकते हैं।

और पढ़ें- एक रन भी नहीं बना पाए IPL के सबसे महंगे प्लेयर, एडिलेड टेस्ट में कैमरून ग्रीन फ्लॉप

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 11 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 10th April 2026: RR vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 16वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच