क्यों विराट कोहली का ब्रांड One8 बना चर्चा का विषय? पाकिस्तान महिला टीम की तस्वीरें हुईं वायरल

Published : Sep 09, 2026, 07:40 AM IST
Women's Asia Cup 2026

सार

Women’s Asia Cup 2026 में पाकिस्तान की महिला क्रिकेटरों को विराट कोहली के One8 ब्रांड के जूते पहनने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। जानिए पूरा मामला, फैंस के रिएक्शन और इस वायरल खबर की पूरी सच्चाई।

Virat Kohli One8 Shoes: वूमेन्स एशिया कप 2026 में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम इस बार अपने प्रदर्शन से ज्यादा एक अलग वजह से सुर्खियों में है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के स्पोर्ट्स ब्रांड One8 के जूते पहनकर मैदान पर नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही क्रिकेट फैंस के बीच बहस छिड़ गई। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने पहने विराट कोहली के One8 Shoes

पाकिस्तान की स्टार लेफ्ट आर्म स्पिनर नशरा संधू और बल्लेबाज एयमान फातिमा हांगकांग के खिलाफ मुकाबले के दौरान One8 ब्रांड के जूते पहने दिखाई दीं। One8, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का स्पोर्ट्स ब्रांड है। यही वजह है कि जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुईं, भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस के बीच इस पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन आने लगें। कुछ लोगों ने इसे खेल भावना और प्रोफेशनलिज्म का उदाहरण बताया, जबकि कई यूजर्स इस बात पर हैरानी जताते नजर आए कि पाकिस्तान की खिलाड़ी भारतीय क्रिकेटर के ब्रांड के जूते पहन रही हैं। हालांकि, मैदान पर नशरा संधू ने अपने शानदार प्रदर्शन से भी सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत हांगकांग की पूरी टीम 71 रन पर सिमट गई और पाकिस्तान ने 72 रन से शानदार जीत दर्ज की।

और पढे़ं- Pakistan vs Sri Lanka: एशिया कप सेमीफाइनल में होगी कांटे की टक्कर, क्या पाकिस्तान बदलेगा पुराना हिसाब?

सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

इस वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर एक और चर्चा शुरू हो गई। दरअसल, हांगकांग और पाकिस्तान के मैच से पहले भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बताया था कि उनके जूते चोरी हो गए हैं। इसके बाद जब पाकिस्तान की खिलाड़ियों को भारतीय ब्रांड One8 के जूते पहने देखा गया, तो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में दोनों घटनाओं को जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि, इस बात का कोई आधिकारिक प्रमाण या पुष्टि नहीं है कि दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध है।

स्पोर्ट्स मार्केट में तेजी से बढ़ रहा है One8 ब्रांड

One8 आज भारत के फेमस स्पोर्ट्सवियर ब्रांड्स में शामिल हो चुका है। इस ब्रांड के तहत जूते, कपड़े और अन्य स्पोर्ट्स प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। स्पोर्ट्स कंपनी Agilitas ने One8 को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। विराट कोहली न केवल इस ब्रांड के सह-संस्थापक हैं, बल्कि उन्होंने Agilitas में करीब 40 करोड़ रुपये का निवेश भी किया है। ऐसे में पाकिस्तान महिला क्रिकेटरों का One8 ब्रांड पहनना वूमेन्स एशिया कप 2026 के सबसे चर्चित पलों में से एक बन गया है और यह मामला सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर किस ब्रांड के जूते पहनकर वायरल हुईं?

पाकिस्तान की खिलाड़ियों को विराट कोहली के स्पोर्ट्स ब्रांड One8 के जूते पहने देखा गया।

2. One8 ब्रांड का मालिक कौन है?

One8 विराट कोहली का सह-स्थापित स्पोर्ट्स ब्रांड है, जिसे स्पोर्ट्स कंपनी Agilitas अपने पोर्टफोलियो में संचालित करती है।

3. क्या स्मृति मंधाना के चोरी हुए जूतों का पाकिस्तान की खिलाड़ियों से कोई संबंध है?

नहीं, इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह केवल सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

U-19 टीम में बड़ा बदलाव: Rohit Yadav पर 2 साल का बैन, जानें किसे मिली भारतीय स्क्वॉड में जगह
Pakistan vs India: ‘एशिया कप की ट्रॉफी नहीं, भारत को हराना है’, पाकिस्तानी फैन का VIDEO वायरल