दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 60 रनों से रौंदा, महिला प्रीमियर लीग में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

महिला प्रीमियर लीग (Women IPL 2023) में दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 60 रनों से जीत दर्ज की है। 

Manoj Kumar | Published : Mar 5, 2023 11:46 AM IST / Updated: Mar 05 2023, 07:01 PM IST

Women IPL 2023. महिला प्रीमियर लीग (Women IPL 2023) में दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाए। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 163 रन ही बना सकी और मुकाबला 60 रनों से गंवा दिया। महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की है।

दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 223 रन

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लेनिंग और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरूआत की और बेहतरीन बैटिंग की। मेग लेनिंग ने सिर्फ 43 गेंद खेली और 14 चौकों की मदद से 72 रन बनाए। वहीं शेफाली वर्मा ने 45 गेंद पर 10 चौके और 4 छ्क्के जड़कर 84 रनों की बड़ी पारी खेली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। इनका विकेट गिरने के बाद मारिजेन केप ने सिर्फ 17 गेंद पर 3 चौके और 3 छ्क्कों की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने 15 गेंद पर 22 रनों की नाबाद पारी खेली। इस तरह से दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 223 रन बना डाले।

कैसे हारी स्मृति मंधाना की टीम

दिल्ली कैपिटल्स ने महिल प्रीमियर लीग में हाइएस्ट स्कोर बनाया और बैंगलोर को 224 रनों का टार्गेट मिला। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने ओपनिंग की। स्मृति मंधाना ने 23 गेंद पर 5 चौके 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाए, वहीं सोफी सिर्फ 14 रन ही बना सकीं। इसके बाद एलिस पेरी ने 19 गेंद पर 31 रनों की धांसू पारी खेली। दिशा कसत ने 9 रन बनाए और रिचा घोष सिर्फ 2 रन ही बना सकीं। ऑलराउंडर हीथर नाइट ने 21 गेंद पर 34 रनों की अच्छी पारी खेली। कनिका आहूजा 0 रन पर ऑउट हो गईं और सोभना आशा सिर्फ 2 रन ही बना सकीं। लास्ट में मेगन स्कट ने 19 गेंद पर शानदार 30 रनों की पारी खेली लेकिन आरसीबी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 163 रन ही बना सकी। इस तरह से दिल्ली ने यह मैच 60 रनों से जीत लिया।

कैसी रही आरसीबी की गेंदबाजी

आरसीबी की तरफ से रेणुका सिंह ने 3 ओवर में 24 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं मिला। हीथर नाइट ही सबसे सफल गेंदबाज रहीं और पारी के दोनों विकेट उनके नाम रहे। नाइट ने 3 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मेगन स्कट ने 4 ओवर में सबसे ज्यादा 45 रन खर्च किए। प्रीति बोस ने 4 ओवर में 35 रन दिए। एलिस पेरी ने 3 ओवर में 29 रन लुटाए। सोफी डिवाइन ने 1 ओवर में 20 रन खर्च कर डाले और सोभना आशा ने 2 ओवर में 29 रन दिए। आरसीबी ने कुल 7 गेंदबाज आजमाए लेकिन कोई भी कामयाब नहीं रहीं।

यह भी पढ़ें

महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी: जानें कैसे ग्लैमर से गुलजार रहा क्रिकेट स्टेडियम-8 PHOTOS

Read more Articles on
Share this article
click me!