Published : Feb 13, 2023, 02:59 PM ISTUpdated : Feb 13, 2023, 08:56 PM IST

Women IPL Auction 2023: टॉप पर स्मृति मंधाना, पहली बार अमेरिकी खिलाड़ी भारत में खेलेंगी, जानें किस टीम ने किन खिलाड़ियों पर बरसाया पैसा

सार

Women IPL Auction 2023 Updates. मुंबई के जियो इंटरनेशनल कंवेंसन सेंटर में महिला आईपीएल ऑक्शन 2023 पूरा हो चुका है। कुल 409 पल्स 39 खिलाड़ियों की लिस्ट नीलामी के लिए जारी की गई है। 5 फ्रेंचाइजी टीमें 90 स्लॉट के लिए बोलियां लगाईं। हर फ्रेंचाइजी टीम को 12 करोड़ का पर्स मिला था और सभी टीमों ने अपना स्क्वाड पूरा कर लिया है। महिला आईपीएल ऑक्शन 2023 की हर अपडेट्स, हर टीम के ऑक्शन की जानकारी यहां से पा सकते हैं।

08:52 PM (IST) Feb 13

खत्म हुई आईपीएल की ऐतिहासिक नीलामी

  • सुहाना पवार को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख में खरीदा
  • सोनम यादव को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख में खरीदा
  • शबनम शकील को गुजरात टायटंस ने 10 लाख में खरीदा
  • मेगन स्कट को आरसीबी ने 40 लाख में खरीदा
  • प्रियंका बाला को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा
  • परूनिका सिसोसिया को गुजरात ने 10 लाख में खरीदा
  • कोमल जांजद को आरसीबी ने 25 लाख में खरीदा
  • पूनम खेमर को आरसीबी ने 10 लाख में खरीदा
  • हुमैरा काजी को गुजरात ने 35 लाख में खरीदा
  • अश्विनी कुमारी को गुजरात टायटंस ने 35 लाख में खरीदा

 

08:36 PM (IST) Feb 13

इन खिलाड़ियों पर भी लगी बोली

  • प्रियंका बाला को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा
  • परूनिका सिसोदिया को गुजरात टायटंस ने 10 लाख में खरीदा
  • कोमल जंजाद को आरसीबी ने 25 लाख में खरीदा
  • हुमैरा काजी को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख में खरीदा
  • अश्विनी कुमारी को गुजरात टायटंस ने 35 लाख में खरीदा

08:29 PM (IST) Feb 13

दूसरे एक्सिलरेशन में क्या हुआ

  • अपर्णा मंडल को दिल्ली ने 10 लाख में खरीदा।
  • सिमरन शेख को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख में खरीदा।
  • प्रीति बोस को आरसीबी ने 30 लाख में खरीदा।
  • डेन वान को आरसीबी ने 30 लाख में खरीदा।
  • कोले ट्रायन को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में खरीदा।
  • स्नेहा दीप्ति को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख में खरीदा।
  • हर्ले गाला को गुजरात टायटंस ने 10 लाख में खरीदा।
  • जेस जानसेन को दिल्ली ने 50 लाख में खरीदा।
  • पूनम यादव को दिल्ली ने 30 लाख में खरीदा।
  • सुषमा वर्मा को गुजरात जियांट्स ने 60 लाख में खरीदा।
  • तान्या भाटिया को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख में खरीदा।
  • हीथर नाइट को आरसीबी ने 40 लाख में खरीदा।
  • हैले मैथ्यूज को मुंबई ने 40 लाख में खरीदा।

08:07 PM (IST) Feb 13

पहले दौर की एक्सिलिरेट नीलामी के बाद का हाल

  1. दिल्ली कैटिल्स के पास 2.15 करोड़ का पर्स बचा है
  2. गुजरात टायटंस के पास 1.3 करोड़ का पर्स बचा है
  3. मुंबई इंडियंस के पास भी 1.3 करोड़ का पर्स बचा है
  4. आरसीबी के पास भी 1.95 करोड़ का पर्स बचा है
  5. यूपी वॉरियर्स के पास 10 लाख रुपए का पर्स बचा है

08:00 PM (IST) Feb 13

ऐसी रही लास्ट की नीलामी

  • तारा नोरिस को दिल्ली ने 45 लाख में खरीदा
  • मोनिका पटेल को गुजरात टायटंस ने 30 लाख में खरीदा
  • लॉरेन बेल को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख में खरीदा
  • डी हेमलता को गुजरात टायटंस ने 30 लाख में खरीदा
  • अमरजोत कौर को मुंबई ने 50 लाख में खरीदा
  • देविका वैद्य को यूपी ने 1.4 करोड़ में खरीदाट
  • मानसी जोशी को गुजरात टायटंस ने 30 लाख में खरीदा
  • इसाबेल को मुंबई ने 50 लाख में खरीदा
  • गॉर्जिया वारेहम को गुजरात ने 75 लाख में खरीदा
  • ग्रेस हैरिस को मुंबई इंडियंस ने 75 लाख में खरीदा
  • हीथर ग्राहम को मुंबई ने 30 लाख में खरीदा
  • एरिन बर्न्स को आरसीबी ने 30 लाख में खरीदा
  • एस मेघना को गुजरात ने 30 लाख में खरीदा
  • किरन नवगिरे को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख में खरीदा

07:51 PM (IST) Feb 13

एक्सिलेरेट ऑक्शन में क्या हुआ

  • आशा शोभना को आरसीबी ने 10 लाख रुपए में खरीदा।
  • सैका इशाक को मुंबई ने 10 लाख में खरीदा।
  • तनुजा कंवर को गुजरात टायटंस ने 50 लाख में खरीदा।
  • कनिक अहूजा को आरसीबी ने 35 लाख में खरीदा।
  • श्रेयंका पाटिल को आरसीबी ने 10 लाख में खरीदा।
  • मिन्नू मनी को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख में खरीदा।
  • इंद्राणी रॉय 10 लाख में दिल्ली कैपिटल्स की हुईं।
  • लक्ष्मी यादव को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख में खरीदा।
  • दिशा कसट को आरसीबी ने 10 लाख में खरीदा।
  • जेसिया अख्तर को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख में खरीदा।
  • धारा गुर्जर को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख में खरीदा।
  • लारा हैरिस को दिल्ली ने 10 लाख में खरीद लिया है।

07:36 PM (IST) Feb 13

लास्ट स्टेज पर पहुंची नीलामी

महिला प्रीमियर लीग की नीलामी अब लास्ट स्टेज पर है। तनुजा कनवर को बेस प्राइस 10 लाख से 50 लाख में गुजरात जायंट्स ने खरीदा है। वहीं नीशू चौधरी बेस प्राइस 10 लाख के साथ अनसोल्ड रहीं है। जबकि सैका इशाक को मुंबई ने 10 लाख में खरीद लिया है। परुनिका सिसोदिया अनसोल्ड रही हैं और आशा शोभना को आरसीबी ने 10 लाख में खरीद लिया है।

07:32 PM (IST) Feb 13

अमेरिकी खिलाड़ी हुई नीलाम

अमेरिका की प्लेयर तारा नॉरिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख की बेस प्राइस पर खरीद लिया है। वहीं मोनिका पटेल को 30 लाख में गुजरात की टीम ने खरीदा है। इंग्लैंड की लारेन को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख देकर अपनी टीम में लिया है। जबकि मेघना सिंह को कोई खरीदार नहीं मिला है।

07:28 PM (IST) Feb 13

यूपी की हुईं लक्ष्मी यादव

विकेटकीपर लक्ष्मी यादव को यूपी ने 10 लाख में खरीद लिया है। वहीं आरूषि गोयल को कोई खरीदार नहीं मिला। इंद्राणी रॉय को बेंगलोर ने 10 लाख में खरीदा जबकि शिप्रा गिरी अनसोल्ड रही। ऑलराउंडर मिन्नू मनी को दिल्ली ने 30 लाख में खरीदा है। संजना एस 10 लाख की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। श्रीयंका पाटिल को बंगलोर ने 10 लाख में खरीदा है। ऑलराउंडर कनिका अहूजा को बंगलोर ने 35 लाख में खरीदा।

07:24 PM (IST) Feb 13

1.4 करोड़ में यूपी की हुईं देविका

भारतीय टीम की ऑलराउंडर देविका वैद्य को यूपी वॉरियर्स की टीम ने 1.4 करोड़ में खरीद लिया है। देविका का बेस प्राइस सिर्फ 40 लाख रहा लेकिन यूपी ने दिलचस्पी दिखाई और टीम को खरीद लिया।

 

07:22 PM (IST) Feb 13

गुजरात ने मेघना को खरीदा

भारतीय टीम की प्लेयर मेघना को 30 लाख के बेस प्राइज पर गुजरात जायंट्स ने खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की स्पिनर एरिन बर्न्स को बंगलोर ने खरीदा वह भी 30 लाख की बेस प्राइस पर। ऑस्ट्रेलिया की हेदर ग्राहम को मुंबई ने 30 लाख में खरीदा है।

07:15 PM (IST) Feb 13

इन प्लेयर्स को नहीं मिले खरीदार

महिला आईपीएल 2023 के सीजन के लिए जॉर्जिया वारेहम को उनके बेस प्राइस 30 लाख से ज्यादा मिला है और गुजरात ने 75 लाख में खरीदा है। वहीं कैथरीन ब्रंट को बेस प्राइस 50 लाख रहा लेकिन उन्हें खरीदार नहीं मिले। एलिस कैप्सी को दिल्ली को ने 75 लाख में खरीदा। इसाबेल को मुंबई ने 30 लाख में खरीद लिया है। मानसी जोशी को गुजरात टायटंस ने 30 लाख में खरीदा है।

 

07:10 PM (IST) Feb 13

जॉर्जिया को गुजरात ने खरीद लिया

महिला आईपीएल की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर जॉर्जिया वेरहैम को गुजरात ने 75 लाख रुपये में खरीद लिया है।

07:08 PM (IST) Feb 13

महाराष्ट्र की किरण यूपी की हुईं

महाराष्ट्र की विस्फोटक बल्लेबाज किरण नवगिरे को यूपी वॉरियर्स की टीम ने 30 लाख की बेस प्राइस पर खरीद लिया है।

 

06:13 PM (IST) Feb 13

अब जल्दी-जल्दी होगी नीलामी

इस ब्रेक के बाद जब नीलामी शुरू होगी तो एक्सिलिरेटेड ऑक्शन किया जाएगा। इसमें जल्दी-जल्दी नाम सामने आएंगे और उस पर तुरंत फैसला भी करना पड़ेगा। नियमानुसार सभी फ्रेंचाइजी टीमों को 15-15 प्लेयर्स की लिस्ट पहले देनी होगी ताकि जल्दी से बोली लगाई जा सके। यह सभी नाम लिस्ट में 81 नंबर से लेकर 448 नंबर तक के होंगे।

06:06 PM (IST) Feb 13

जानें अब तक की नीलामी में क्या हुआ

  • अभी तक करीब ढाई घंटे से ज्यादा की नीलामी हुई है।
  • अभी तक कुल 34 खिलाड़ियों को खरीदा जा चुका है।
  • अभी तक कुल 15 विदेशी प्लेयर्स खरीदी जा चुकी हैं।
  • अभी तक कुल 43.75 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
  • सबसे ऊंची बोली स्मृति मांधना पर 3.40 करोड़ रुपये लगी है।
  • यूपी वॉरियर्ज ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ियों को खरीदा है।
  • मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5-5 खिलाड़ी ही खरीदे हैं।
  • अभी तक मुंबई ने 9.40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
  • सबसे कम खर्च दिल्ली कैपिटल्स ने 8.05 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

05:44 PM (IST) Feb 13

45 मिनट के बाद फिर लगेगी बोली

अभी तक कुल 10 सेट की बोली लग चुकी है। यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ी टीम के लिए खरीद लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 7 खिलाड़ी, गुजरात जायंट्स ने 7 प्लेयर्स, मुंबई इंडियंस ने 5 और बंगलोर ने 5 खिलाड़ी खरीदे हैं।

05:38 PM (IST) Feb 13

राधा यादव-शिखा पांडेय दिल्ली पहुंची

राधा यादव को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 40 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा है जबकि ऑलराउंडर शिखा पांडे को भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 60 रुपए में अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

05:36 PM (IST) Feb 13

श्वेता सेहरावत को यूपी ने 40 लाख में खरीदा

अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी करने वाली पार्शवी चोपड़ा को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख में खरीद लिया है। वहीं ऑलराउंडर अर्चना देवी को कोई खरीदार नहीं मिला है। टिटस साधू को दिल्ली ने 25 लाख में खरीदा है। जबकि श्वेता सेहरावत को यूपी वॉरियर्स ने 40 लाख में खरीदा।

05:33 PM (IST) Feb 13

साउथ अफ्रीका ऑलराउंडर पर बड़ी बोली

दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजाने केप को लेकर दिल्ली और आरसीबी में जंग हुई लेकिन गुजरात ने पैडल उठाकर बोली बढ़ा दी। दिल्ली की टीम ने इस ऑलराउंडर को 1.50 करोड़ में खरीद लिया है।

05:32 PM (IST) Feb 13

स्नेह राणा को गुजरात ने खरीदा

स्नेहा राणा का बेस प्राइस 50 लाख और गुजरात ने उन्हें 75 लाख रुपए में खरीद लिया है। कई स्पिनर्स को कोई खरीदार नहीं मिला है, वहीं विकेटकीपर्स में भी किसी टीम ने खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

05:05 PM (IST) Feb 13

पूनम यादव-एलाना किंग रहीं अनसोल्ड

भारत की स्टार और टी20 की सबसे सफल गेंदबाज पूनम यादव को कोई खरीदार नहीं मिला है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की स्टार लेग स्पिनर एलाना किंग को भी कोई खरीदार नहीं मिला है।

04:50 PM (IST) Feb 13

यूपी पहुंची राजेश्वरी गायकवाड़

भारतीय टीम की प्लेयर और बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ को यूपी वॉरियर्स की टीम ने 40 लाख की बेस प्राइस पर खरीद लिया है।

04:49 PM (IST) Feb 13

अंजलि को यूपी की टीम ने खरीदा

भारत की गेंदबाज अंजलि सरवनी को यूपी वॉरियर्स की टीम ने 55 लाख रुपए में खरीदा है। जबकि ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज तेज गेंदबाज मेगन शूट को कोई खरीदार नहीं मिला है। अफ्रीकी पेसर अयाबोंग को भी खरीदार नहीं मिले।

04:46 PM (IST) Feb 13

कैसी रही विकेटकीपर्स की नीलामी

भारतीय विकेटकीपर तानिया भाटिया कोई खरीदार नहीं मिला। श्रीलंका की अनुष्का संजीवनी भी अनसोल्ड ही रहीं। यास्तिका भाटिया को मुंबई 1.9 करोड़ में खरीद लिया जबकि रिचा घोष को 1.90 करोड़ पर आरसीबी ने खरीदा है। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हेली को यूपी वॉरियर्स ने 70 लाख में खरीदा है।

04:42 PM (IST) Feb 13

एलिसा हिली पहुंची यूपी

ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर एलिसा हिली को यूपी वॉरियर्स की टीम ने 70 लाख रुपए में खरीद लिया है। हिली पर ज्यादा बोली नहीं लगी और यह चौंकाने वाली बात रही क्योंकि वे वर्ल्ड की टॉप विकेटकीपर हैं।

04:40 PM (IST) Feb 13

1.9 करोड़ में बंगोलर आरसीबी की हुईं रिचा घोष

भारत की टॉपर खिलाड़ी रिचा घोष पर भी जमकर बोली लगाई गई और रॉयल चैलेंजर्स ने उन्हें 1.9 करोड़ में खरीद लिया है।

04:39 PM (IST) Feb 13

यास्तिका भाटिया को 1.5 करोड़ में मुंबई ने खरीदा

भारत की युवा विकेटकीपर यास्तिका भाटिया को मुंबई इंडियंस की टीम ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। यास्तिका भाटिया टी20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं और स्मृति मंधाना की जगह उन्होंने ओपनिंग भी की।

04:28 PM (IST) Feb 13

1.9 करोड़ में मुंबई पहुंची पूजा वस्त्राकर

भारत की तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर को मुंबई इंडियंस की टीम ने 1.9 करोड़ में खरीद लिया है। वहीं वेस्टइंडीज की डिएंट्रा को 60 लाख में गुजरात की टीम ने खरीद लिया है।

04:26 PM (IST) Feb 13

हरलीन देओल को गुजरात ने खरीदा

टीम इंडिया की युवा बल्लेबाज हरलीन देओल को गुजरात जायंट्स की टीम ने 40 लाख की बेस प्राइस पर ही खरीद लिया है।

04:15 PM (IST) Feb 13

सदरलैंड 70 लाख में गुजरात पहुंचीं

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को गुजरात जायंट्स की टीम ने 70 लाख रुपए में खरीद लिया है।

04:13 PM (IST) Feb 13

इंग्लैंड की कप्तान रहीं अनसोल्ड

इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट को उनके बेस प्राइस 40 लाख पर भी किसी ने नहीं खरीदा है। वहीं साउथ अफ्रीका की टैजमिन ब्रिज और लाउरा वाल्ट को भी खरीदार नहीं मिले हैं।

03:59 PM (IST) Feb 13

2 करोड़ में दिल्ली पहुंची शेफाली वर्मा

शेफाली वर्मा के लिए दिल्ली, मुंबई और बंगलोर की टीमों के बीच जोरदार टक्कर हुई लेकिन आखिरकार दिल्ली ने शेफाली को 2 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

03:57 PM (IST) Feb 13

दिल्ली की हुईं मैग लेनिंग

ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी मैग लेनिंग को दिल्ली कपिटल्स की टीम ने 1.1 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। मैग लेनिंग पर दिल्ली के अलावा मुंबई इंडियंस टीम ने भी बोली लगाई लेकिन बाजी दिल्ली के हाथ लगी।

03:48 PM (IST) Feb 13

जेमिमा रोड्रिग्स के लिए दिल्ली, मुंबई और यूपी में जंग

एक दिन पहले ही जेमिमा रोड्रिग्स ने पाकिस्तान के खिलाफ हाफ सेंचुरी जड़ी है जिसके बाद उन पर दिल्ली, मुंबई और यूपी के बीच जंग हुई। हालांकि दिल्ली की टीम ने 2.2 करोड़ में जेमिमा को टीम में शामिल कर लिया है।

 

03:45 PM (IST) Feb 13

सोफिया डंकली को गुजरात ने खरीदा

इंग्लैंड की धाकड़ बैटर सोफिया डंकली की बेस प्राइस 40 लाख रुपए रही और गुजरात जायंट्स की टीम ने उन्हें 60 रुपए में खरीद लिया है।

 

03:40 PM (IST) Feb 13

1 करोड़ में मुंबई पहुंची एमिली कर

न्यूजीलैंड की युवा लेग स्पिनर एमिली कर को मुंबई इंडियंस की टीम ने 1 करोड़ में खरीद लिया है। एमिली कर का बेस प्राइस भी 40 लाख रुपए थी।

 

03:38 PM (IST) Feb 13

साउथ अफ्रीकी पेसर इस्माइल को यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ में खरीदा

साउथ अफ्रीकी टीम ने पेसर शबनिम इस्माइल को यूपी वॉरियर्स की टीम ने 1 करोड़ में खरीद लिया है।

03:36 PM (IST) Feb 13

बेथ मूनी को गुजरात जायंट्स ने खरीदा

बेथ मूनी का बेस प्राइस 40 लाख रुपए था और मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच जंग हुई। फिर गुजरात ने बोली बढ़ाई और मुंबई गुजरात में टक्कर हुई। लेकिन गुजरात जायंट्स की टीम ने 2 करोड़ में बेथ मूनी को टीम में शामिल कर लिया।

03:34 PM (IST) Feb 13

टाहलिया मैक्ग्रा यूपी टीम में शामिल

ताहलिया मैक्ग्रा का बेस प्राइस 40 लाख रुपए रही और गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिट्ल्स के बीच जंग हुई। लेकिन यूपी वॉरियर्स ने बोली बढ़ाई और 1.4 करोड़ में यूपी की टीम ने टाहलिया मैक्ग्रा को टीम में शामिल किया।