
Mohsin Naqvi viral video: वुमेंस एशिया कप 2026 में ट्रॉफी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के खिलाफ दर्शक नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में स्टेडियम में मौजूद कुछ भारतीय फैंस की ओर से 'ट्रॉफी चोर-ट्रॉफी चोर' के नारे सुनाई दे रहे हैं।
वुमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में मोहसिन नकवी स्टेडियम से बाहर जाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान स्टेडियम में मौजूद कुछ दर्शक उनके खिलाफ नारे लगाते सुनाई देते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को कई लोग देख, लाइक और शेयर कर रहे हैं। वीडियो में दर्शकों की आवाज में 'ट्रॉफी चोर' के नारे सुनाई दे रहे हैं।
Fans chanted “Trophy Chor, Trophy Chor” when they saw Mohsin Naqvi leaving the stadium.😭🙏 https://t.co/XljKlQLVHB
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 13, 2026
सोशल मीडिया पर मोहसिन नकवी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेडियम से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में नकवी कुछ असहज नजर आते हैं और चुपचाप मैदान से बाहर जाते दिखाई दे रहे हैं।
Mohsin Naqvi left the stadium in embarrassment after Team India refused to take the trophy from him.😂🔥 https://t.co/3RnbHmtUKP
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 13, 2026
और पढे़ं- Women Asia Cup 2026 Final: भारत के खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी के लिए हुआ ड्रामा, जानें क्या है मामला
वुमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल 13 सितंबर को दुबई में खेला गया। भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। मैच के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन समारोह को लेकर विवाद खड़ा हो गया। श्रीलंका की टीम को उपविजेता का चेक और खिलाड़ियों को मेडल दिए गए। वहीं, भारतीय महिला टीम आधिकारिक ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के लिए मैदान पर नहीं आई।
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने भारतीय टीम की ओर से नंदिनी शर्मा को बेस्ट फील्डर का मेडल दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ट्रॉफी लिए बिना ही मैदान से लौट गईं। बताया गया कि BCCI ने पहले ही अपना रुख साफ कर दिया था कि भारतीय टीम मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगी। पिछले साल पुरुष एशिया कप में भी इसी तरह का विवाद सामने आया था, जब भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।
1. मोहसिन नकवी के खिलाफ कौन से नारे लगाए गए?
वायरल वीडियो में कुछ दर्शक ‘ट्रॉफी चोर-ट्रॉफी चोर’ के नारे लगाते सुनाई दे रहे हैं।
2. भारतीय महिला टीम ने ट्रॉफी क्यों नहीं ली?
BCCI के रुख के अनुसार, भारतीय टीम मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करना चाहती थी।
3. महिला एशिया कप 2026 किसने जीता?
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीता।