
IND W vs SL W Final Live Streaming: महिला T20 एशिया कप की 7 बार की चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार 13 सितंबर को फाइनल मुकाबले में श्रीलंका महिला टीम से दो-दो हाथ करेगी। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही ओपनर शैफाली वर्मा और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर भरोसा करेगी। श्रीलंका की टीम भी मजबूत इरादों के साथ फाइनल में उतरेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। अगर आप भी इस फाइनल मुकाबले को फ्री में देखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कहां-कैसे देखें।
भारत महिला और श्रीलंका महिला टीमों के बीच महिला एशिया कप का फाइनल 13 सितंबर, रविवार को खेला जाएगा।
महिला एशिया कप का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा।
भारत महिला और श्रीलंका महिला टीमों के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।
भारत में महिला एशिया कप फाइनल का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। क्रिकेट फैंस टीवी पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें : IND vs AFG 1st T20I: फ्री में कब-कैसे-कहां देखें भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, जानें पूरी डिटेल
भारत में फैंस भारत महिला और श्रीलंका महिला टीमों के बीच महिला एशिया कप फाइनल की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।