Women's World Cup 2025: इंग्लैंड के खिलाफ पहली जीत की तलाश में उतरेगी श्रीलंका, क्या कोलंबो में होगी वापसी?

Published : Oct 11, 2025, 12:53 PM IST
ENG vs SL, Womens ODI World Cup 2025

सार

England W vs Sri Lanka W: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच महिला वनडे विश्व कप 2025 का 12वां मुकाबला कोलंबो में खेला जाना है। इंग्लैंड की टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में अपराजिता रही है, जबकि श्रीलंकाई टीम को पहली जीत की तलाश है। 

NZ vs BAN, ICC Women's World Cup 2025: आज आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का 12वां मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में आमने-सामने होंगी। मुकाबला की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 से होगी। इस टूर्नामेंट में एक तरफ जहां इंग्लैंड का दबदबा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर श्रीलंका को एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिली है। इंग्लैंड ने 2 मैच खेले हैं और दोनों अपने नाम किए हैं। वहीं, श्रीलंका 2 में 1 हारी है और 1 बारिश का चलते रद्द हुआ। लेकिन, आज श्रीलंका की टीम के पास वापसी करने का शानदार मौका है।

कोलंबो की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका पलड़ा भारी?

कोलंबो के मैदान पर पिच की बात करें, तो यहां पर शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए थोड़ी मदद होती है, लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे स्पिन गेंदबाज अपना जादू चलाना शुरू करते हैं। इस मैदान पर अब तक वहीं टीम ज्यादा सफल हुई है, जिसके पास अच्छे स्पिन गेंदबाज रहे हैं या फिर जिसने स्पिनरों को अच्छा खेला है। पिछले 11 मैचों में प्रेमदासा स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 252 और दूसरी का 214 रहा है। इस ग्राउंड पर विमेंस वनडे हाईएस्ट चेज 278 है, जो श्रीलंका ने भारत के खिलाफ किया था। इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा था।

और पढ़ें- Womens World Cup 2025 Points Table: अंक तालिका में भारत का जलवा बरकरार, पाकिस्तान की हालात खराब

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पिछले 10 ODI का हाल कैसा है?

इंग्लैंड महिला टीम और श्रीलंकाई महिला के टीम के बीच पिछले 10 वनडे मुकाबले पर नजर डालें, तो सभी मैच इंग्लिश टीम ने अपने नाम किए हैं। इसका मतलब श्रीलंका के ऊपर पूरी तरह से इंग्लैंड का दबदबा रहा है। पिछली बार साल 2023 में श्रीलंका की टीम जब इंग्लैंड दौरे पर गई थी, तो वहां उन्हें 2-0 से वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। 2017 महिला वर्ल्ड कप के बाद पहली बार दोनों टीमों का सामना होने जा रहा है। पिछली बार जब विश्व कप में दोनों का सामना हुआ, तब इंग्लैंड ने 7 विकेट से बाजी मारी थी।

इंग्लैंड की कप्तान नट साइबर ब्रंट पर होंगी सबकी नजरें

इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नट साइबर ब्रंट के ऊपर सभी की नजरें रहने वाली हैं। इस खिलाड़ी का फॉर्म काफी शानदार है। इसके अलावा इंग्लैंड के लिए 123 वनडे मैचों में 46.34 की औसत से 4124 रन बनाई हैं, जिसमें स्ट्राइक रेट 95.18 का है। इस बल्लेबाज के नाम वनडे फॉर्मेट में कुल 9 शतक दर्ज है। वहीं, सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 148 है। श्रीलंका को इस मुकाबले को अपनी ओर खींचना है, तो ब्रंट को सस्ते में निपटाना होगा।

इंग्लैंड महिला संभावित प्लेइंग 11: टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, नट साइबर ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैंब, ऐलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल।

बांग्लादेश महिला संभावित प्लेइंग 11: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, हर्षिता मडावी, विश्मी गुनारत्ने, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, सुगंदिका कुमारी, अचिनी कुलसुरिया, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका रणवीरा।

और पढ़ें- NZ vs BAN, Womens ODI World Cup 2025: कल का मैच कौन जीता?

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs SA 3rd ODI Playing 11: तीसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, ये 2 खिलाड़ी होंगे बाहर!
इस वूमेन क्रिकेटर ने किंग कोहली को शादी के लिए किया था प्रपोज!