
Who Won The WPL 2026: पांच महिला टीमों के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जद्दोजहद आखिरकार खत्म हुई और विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया। ये मैच 5 फरवरी 2026, गुरुवार को वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ। जिसमें दिल्ली कैपिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा लक्ष्य आरसीबी को दिया, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम ने लक्ष्य को 19.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ। दिल्ली कैपिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 19.4 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी दूसरी ट्रॉफी भी जीत ली। इससे पहले 2023-24 में आरसीबी महिला टीम ने ट्रॉफी जीती थी। आईपीएल की ट्रॉफी भी पिछले साल आरसीबी ने ही जीती थी।
और पढ़ें- RCB vs DC WPL Final: तो RCB नहीं दिल्ली जीत सकती थी फाइनल, लास्ट ओवर की चौथी बॉल में ऐसा क्या हुआ?
आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 87 रनों की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के लिए 2.5 लाख रुपए दिए गए। इसके अलावा जॉर्जिया वोल ने भी 79 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम में भी लौरा वोलवार्ड ने 44 रन और जेमिमा रोड्रिग्स ने 57 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन टीम जीतने में नाकाम रही। लगातार चार बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन ट्रॉफी से चूक गई।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद 6 करोड़ रुपए बतौर प्राइज मनी दिया गया। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपए विमेंस प्रीमियर लीग रनर अप रहने पर मिले।