WPL 2026 Live Free Streaming: फ्री में डब्ल्यूपीएल का लाइव प्रसारण कहां होगा?

Published : Jan 06, 2026, 12:01 PM IST

WPL 2026 Live Free Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत होने में अब सिर्फ 3 दिन का समय रह गया है। 9 जनवरी से इसका बिगुल बज जाएगा। एक से बढ़कर एक धाकड़ महिला खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा। यहां हम आपको बताएंगे, कि लाइव प्रसारण कहां होगी।

PREV
16
WPL 2026 का आगाज

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का मंच 9 जनवरी से सजने वाली है। कुल 6 टीमों के बीच एक से बढ़कर एक धाकड़ और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। स्मृति मंधाना से लेकर हरमनप्रीत कौर और लॉरा वॉल्वर्ट जैसी स्टार महिला खिलाड़ियों का जलवा दिखेगा।

26
कितने मुकाबले होंगे?

WPL 2026 में कुल 6 टीमों के बीच 22 मुकाबले खेले जाएंगे। यूपी वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स होंगे। वहीं, फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को वडोदरा में खेला जाएगा। सारे मुकाबले नवी मुंबई और बड़ोदरा में खेला जाना है।

36
लाइव प्रसारण कहां होगा?

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का लाइव प्रसारण आप देखने के लिए सोच रहे हैं, तो उसके लिए चिंता करने की कोई बात नहीं है। सारे मुकाबले आपको जियो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। हॉटस्टार पर आपको कई भाषाओं में देखने को मिलेंगे, जबकि स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर हिन्दी और इंग्लिश में इसका सीधा प्रसारण होगा।

46
फ्री में कहां देखें?

इसके अलावा आप यदि विमेंस प्रीमियर लीग 2026 को फ्री में देखना चाहते हैं, तो उसके लिए भी व्यवस्था है। हालांकि, जियो हॉटस्टार पर आपको इसके लिए प्लान लेना होगा। यदि आपका सिम प्लान में हॉटस्टार का पैकेज है, तो आसानी से इसका आनंद ले सकते हैं। ग्रुप स्टेज से लेकर फाइनल मुकाबला आसानी से देख पाएंगे।

56
कितने बजे मुकाबले शुरू होंगे?

WPL 2026 के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगी। पहली इनिंग के बाद 15 मिनट का ब्रेक लिया जाएगा, उसके बाद दूसरी पारी की शुरुआत होगी। मुकाबले का अंत तय समय के अनुसार रात 11 बजे तक होगी।

66
मुंबई के पास ज्यादा ट्रॉफी

फिलहाल विमेंस प्रीमियर लीग की सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीम का नाम मुंबई इंडियंस है। 2 बार इस टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1 बार खिताब को अपने नाम किया है। अन्य टीमें खाता खोलने उतरेगी।

Read more Photos on

Recommended Stories