
WTC Points Scenario India: गॉल टेस्ट में टीम इंडिया ने कमाल कर दिया है। बुधवार को श्रीलंका को उसी के घर में 165 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारत ने न सिर्फ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है, बल्कि WTC (ICC World Test Championship) के फाइनल की रेस में फिर से अपनी धाकड़ एंट्री मार ली है। साउथ अफ्रीका से पिछली सीरीज 2-0 से हारने के बाद भारतीय फैंस थोड़े निराश थे, लेकिन इस जीत ने पॉइंट्स टेबल (WTC Points Table) का पूरा गणित बदल दिया है। आइए जानते हैं कि इस जीत के हीरो कौन रहे और अब टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में कहां खड़ी है और WTC की फाइनल की रेस में अब कौन-कौन है...
देवदत्त पडिक्कल का तूफान
इस ऐतिहासिक जीत के दो सबसे बड़े हीरो देवदत्त पडिक्कल और 25 साल के स्पिनर मानव सुथार रहे। पहली पारी में भारत ने 462 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था, जिसमें पडिक्कल के शानदार 167 रन और केएल राहुल के 82 रन शामिल थे। पडिक्कल ने पूरे मैच में कुल 211 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
मानव सुथार का जलवा
इसी साल जून में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना डेब्यू करने वाले युवा स्पिनर मानव सुथार ने गॉल में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा दिए। उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट झटके। दूसरी पारी में जब श्रीलंका 372 रनों का पीछा कर रही थी, तब सुथार ने 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए और पूरी श्रीलंकाई टीम को समेट दिया।
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 4 विकेट खो दिए थे। पांचवें दिन धनंजय डी सिल्वा (59 रन) और सोनल दिनुशा (84 रन) ने अच्छी पार्टनरशिप कर ली थी और मैच फंसाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन तभी रवींद्र जडेजा ने आकर धनंजय को आउट किया और गेम पलट दिया। इसके बाद मानव सुथार ने पुछल्ले बल्लेबाजों को टिकने ही नहीं दिया। केएल राहुल ने भी पांचवें दिन की रणनीति पर कहा, 'हमें पता था कि अगर उनकी यह पार्टनरशिप टूटी, तो हम मैच में वापसी कर लेंगे और उनके निचले क्रम को जल्दी समेट देंगे।'
इस शानदार जीत का सबसे बड़ा फायदा भारत को पॉइंट्स टेबल में हुआ है। एक लंबी छलांग लगाते हुए भारत अब 5वें नंबर पर आ गया है। भारत का जीत प्रतिशत (PCT) अब बढ़कर 53.33 हो गया है। वहीं, हारने वाली श्रीलंकाई टीम 33.33 PCT (Points Percentage) के साथ छठे नंबर पर खिसक गई है।
ऑस्ट्रेलिया- 77.78% (नंबर 1 पर काबिज)
साउथ अफ्रीका- 75.00%
न्यूजीलैंड- 72.22%
बांग्लादेश- 66.67%
भारत- 53.33%
श्रीलंका- 33.33%
इंग्लैंड- 24.36%
पाकिस्तान- 22.22%
वेस्टइंडीज- 20.83%
द ओवल (The Oval) में होने वाले WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टॉप-2 में रहना जरूरी है। यानी भारत की उम्मीदें अभी पूरी तरह जिंदा हैं। अभी भारत और श्रीलंका 23 अगस्त से कोलंबो में सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच खेलेंगी। अगर भारत कोलंबो में भी श्रीलंका को हरा देता है, तो WTC रैंकिंग में उसका जीत प्रतिशत और ऊपर जाएगा, जिससे फाइनल का रास्ता और मजबूत हो जाएगा।
भारत WTC Points Table में किस नंबर पर पहुंच गया है?
श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद भारत 5वें नंबर पर पहुंच गया है।
WTC में भारत का PCT कितना है?
भारत का मौजूदा पॉइंट परसेंटेज (Points Percentage) 53.33% है।
भारत ने श्रीलंका को कितने रन से हराया?
भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराया।
गॉल टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच कौन रहा?
देवदत्त पडिक्कल को Player of the Match चुना गया। उन्होंने पूरे टेस्ट में 211 रन बनाए।
मानव सुथार ने कितने विकेट लिए?
मानव सुथार ने मैच में 10 विकेट लिए और दूसरी पारी में 6/55 का शानदार प्रदर्शन किया।
भारत और श्रीलंका का दूसरा टेस्ट कब होगा?
दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।
WTC Points Table में नंबर-1 टीम कौन है?
मौजूदा टेबल में ऑस्ट्रेलिया 77.78% PCT के साथ पहले नंबर पर है।