48 गेंद 100 रन..., यशस्वी जायसवाल ने ठोका धुआंधार शतक, शुभमन गिल के लिए बने बड़े सिरदर्द

Published : Dec 14, 2025, 03:16 PM IST
Yashasvi Jaiswal Hundred SMAT 2025

सार

Yashasvi Jaiswal: भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल का बल्ला सैयद मुश्ताक अली में गरजा है। उन्होंने 48 गेंद पर शतक पूरा करके टीम को एक तरफा मुकाबले जिताया है। मुंबई के सामने 235 रनों का लक्ष्य था। शुभमन गिल की परेशानी बढ़ने वाली है। 

Yashasvi Jaiswal Hundred SMAT 2025: टीम इंडिया के स्तर युवा ओपनर यशस्वी जयसवाल का बल्ला एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर जमकर हल्ला बोला है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में हरियाणा के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 48 गेंद पर अपना शतक पूरा किया है। यशस्वी ने 50 गेंद पर 101 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 202 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करके मैदान पर चौके और छक्के की बरसात कर दी। इस तूफानी बल्लेबाजी के दम पर यशस्वी ने भारतीय T20 टीम में आने की अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।

शुभमन गिल की अब बढ़ेगी मुश्किल

हरियाणा के खिलाफ 50 गेंद पर 101 करोड़ की पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल ने अब टीम इंडिया के टी20i उपकप्तान शुभमन गिल की परेशानी बढ़ा दी है। यशस्वी का यह शतक गिल किस जगह पर खतरे की घंटी बजा सकती है। हरियाणा ने पुणे के डी वाई पाटिल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 234 रनों का विशाल स्कोर बनाया। मुंबई की टीम को जीतने के लिए 120 गेंद में 235 रनों की आवश्यकता थी, जिसे बतौर सलामी बल्लेबाज यशस्वी ने आसान बना दिया। उनकी धाकड़ पारी के चलते मुंबई ने 15 गेंद रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

और पढ़ें- IND vs SA 3rd ODI: यशस्वी जायसवाल ने शतक ठोक रचा इतिहास, ऐसा करने वाले छठे भारतीय बने

यशस्वी जायसवाल ने बल्ले से मचाया तांडव

मुंबई की ओर से लक्ष्य का पीछा करने उतरे यशस्वी जायसवाल ने पहले ही गेंद से अपनी मानसिकता साफ कर दी थी। 50 गेंद पर 101 रनों की पारी खेलते हुए उन्होंने 16 चौके और 1 छक्के मारे। उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 23 गेंद पर ही पूरा कर लिया था। वहीं, अगली 25 बॉल खेल कर उन्होंने अपना 100 बना दिया। सरफराज खान ने यशस्वी का पूरा साथ दिया। सरफराज ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद पर 9 चौके और तीन छक्के की मदद से 69* रनों की पारी खेली। दोनों ने 37 गेंद पर 88 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की और लक्ष्य को आसान बना दिया।

क्या गिल की जगह लेंगे यशस्वी जायसवाल?

यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाकर यह साबित कर दिया है, कि उन्हें T20 इंटरनेशनल में भारत के लिए खेलने का मौका मिलना चाहिए। वहीं, शुभमन गिल का खराब फॉर्म भी इस दावेदारी को मजबूत करता है। साउथ अफ्रीका और भारत के बीच 5 मैचों की टी20i सीरीज खेली जा रही है, जिसके पहले दो मुकाबले में गिल के बल्ले से 4 रन निकले। यशस्वी का रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लाजवाब है। उन्होंने 23 मैचों में 164.32 की स्ट्राइक रेट से 723 रन बनाए हैं। 1 शतक भी उनके नाम दर्ज है।

और पढ़ें- विराट कोहली नहीं, यशस्वी जायसवाल ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया सबसे कर्मठ

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL Auction 2026: वो 5 खिलाड़ी जिनपर RCB लुटा सकती हैं खूब पैसे
IND vs SA 3rd T20i: भारतीय Playing XI से 3 खिलाड़ियों का पत्ता साफ! गुस्से में गंभीर, खूंखार टीम तैयार