'मेंहदी किसके नाम की है,' धनश्री वर्मा की तस्वीरों ने फिर मचाया बवाल, फैंस देख पूछने लगे सवाल

Published : Feb 16, 2025, 07:28 PM IST
dhanashree verma new post

सार

धनश्री वर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह संडे मनाते हुए नजर आ रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर लगातार लाइक्स और कमेंट्स दे रहे हैं। आईए उसपर एक नजर डालते हैं। 

Dhanashree Verma shared a post fans reacted in comment: भारतीय क्रिकेटर यूजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कभी अपने हॉट अवतार से फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती हुई दिखाई देती हैं, तो कभी ग्लैमरस से छाई रहती हैं। फैंस भी उनके पोस्ट का इंतजार काफी बेसब्री से करते हैं। धनश्री के पोस्ट आते ही लाइक्स और कमेंट्स की बौछार होने लगती है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से देखने को मिला है। यूजी के वाइफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं और काफी कूल अंदाज में लग रही हैं। आईए उसपर नजर डालते हैं।

चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

दरअसल, धनश्री वर्मा ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह कैजुअल दिखाई दे रही हैं। सोफे पर बैठी हुई धनश्री स्ट्रेस फ्री लग रही हैं। वह डोसा, सांभर और चटनी खाती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही कॉफी का आनंद भी ले रही हैं। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में "संडे का बर्ताव" भी लिखा है। वह पूरी तरह से संडे ऑफ का आनंद ले रही हैं। उनके चेहरे पर किसी तरह की कोई गंभीरता नहीं दिख रहा है।

'अब बहुत हुआ,' किसके साथ वैलेंटाइन-डे मनाने गए यूजवेंद्र चहल? तस्वीरों ने खोल दी पोल, फैंस पूछ रहे सवाल

धनश्री वर्मा के पोस्ट पर फैंस ने किए चौंकाने वाले कमेंट्स

यूजी की पत्नी धनश्री के पोस्ट पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स दे रहे हैं। कोई यूजी के पक्ष में बात कर रहा है, तो कोई धनश्री के साथ खड़ा है। चहल के एक फैन ने कमेंट में गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि "हाथों में लगी यह मेंहदी किसके हाथों में जाने वाली है।" उसके बाद एक और यूजर ने लिखा कि "यूजी भाई को धोखा क्यों दिया।" वहीं कई ऐसे अन्य यूजर्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं और दिल वाली इमोजी भेज रहे हैं।

यूजी चहल और धनश्री वर्मा के अलग होने की उड़ी है अफवाह

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल लंबे समय से साथ नहीं दिखे हैं। कुछ दिनों पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था, कि वे तलाक लेने वाले हैं। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया। साथ ही यूजी ने तस्वीरें भी डिलीट कर दी। जिसके बाद माहौल और गर्म हो गया। हालांकि, इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। सच्चाई क्या है? इसके बारे में कोई नहीं जानता।

'केक खाना बनता है,' वैलेंटाइन-डे पर किसके प्यार में लूटीं धनश्री वर्मा, फैंस के मन में सस्पेंस, पूछा बड़ा सवाल

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल