सार
युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में अपनी दिल की बात लिखी। जिसके बाद लोगों के दिमाग में सस्पेंस पैदा हो गया। इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स मिल रहे हैं। आईए उसपर एक नजर डालते हैं।
Yuzvendra Chahal shared post on Valentine's Day: भारतीय क्रिकेट और युजवेंद्र चहल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं और इसके पीछे की मुख्य वजह उनकी पत्नी धन श्री वर्मा हैं। लंबे समय से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। अपनी दुनिया में पति और पत्नी पूरी तरह से मस्त हैं। उनके डाइवोर्स की खबर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। चहल और धनश्री अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही एक बार फिर यूजी चहल से देखने को मिला है। चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके बाद फैंस के मन में काफी सवाल चल रहे हैं। आइए उसपर एक नजर डालते हैं।
यूजवेंद्र चहल के नए पोस्ट ने फैंस के दिमाग में भरा सस्पेंस
बीते शुक्रवार यानि वैलेंटाइन डे के दिन युजवेंद्र चहल ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की। उनकी तस्वीर देख ऐसा लग रहा था, कि वह डेट नाइट पर हैं। वह किसी के ख्यालों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के माध्यम से आप देख सकते हैं, कि उनके मन में कुछ सवाल चल रहे हैं। चहल ने अपने पोस्ट में कैप्शन भी लिखा। जिसमें वह कहते हैं कि "आप जैसे हैं वैसे ही रहें, किसी को भी अपने बारे में महसूस नहीं होने दें।" इस लाइन के बाद फैंस के मन में भी सवाल चल रहे हैं।
यूजी के पोस्ट पर फैंस ने कही दिल की बात
चहल के पोस्ट पर साइंस जमकर लाइक्स और कॉमेंट्स देने में लगे हैं। कोई उन्हें प्यार भरी इमोजी भेज रहा है, तो उनके दुख का हाल पूछ रहा है। एक यूजर ने उनके दुख को देखते हुए कमेंट में लिख डाला कि "ये सब देखने के बाद मैं शादी नहीं करूंगा, एक लड़की एडॉप्ट करुंगा और उसी के साथ पूरा जीवन बिताऊंगा।" वहीं एक ने लिखा "चहल भाई का वैलेंटाइन खराब हो गया।" इसके अलावा भी लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
चहल के चाहने वालों की नहीं है कोई कमी
यूजी के चाहनेवालों की कोई कमी नहीं है। लाखों की संख्या में लोग उन्हें प्यार करते हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10.2 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। आप इस आंकड़े से अंदाजा लगा सकते हैं, कि वह कितने पॉपुलर खिलाड़ी हैं। क्रिकेट हो या बाहरी दुनिया सभी जगह यूजी चहल छाए रहते हैं। लोग उनके पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते हैं।
'IPL में देख लेंगे,' युजवेंद्र चहल ने किसे दे डाली खुली चुनौती, कहीं धनश्री वर्मा तो नहीं?